Last Updated:
जाने माने एक्टर राजीव खंडेलवाल का कहना है कि महिलाओं के अंदर एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालने की गजब की क्षमता होती है. वे घर, परिवार, काम और रिश्तों के बीच बैलेंस बनाकर चलती हैं. यही वजह है कि वह महिलाओं को सबसे अच्छे मैनेजर मानते हैं.
राजीव को मिली बड़ी सीख
नई दिल्ली. टीवी की दुनिया के चॉकलेटी बॉय राजीव खंडेलवाल इन दिनों रियलिटी शो ‘तुम हो ना – घर की सुपरस्टार’ होस्ट कर रहे हैं. शो के पहले सीजन के फिनाले से पहले उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए है. उन्होंने कहा कि इस शो की वजह से उन्हें महिलाओं की जिंदगी, उनके संघर्ष, मेहनत और योगदान को बहुत करीब से जानने का मौका मिला.
राजीव ने बताया कि शो के दौरान जिन महिलाओं से उनकी मुलाकात हुई, उन्होंने उन्हें काफी प्रेरित किया. उनके मुताबिक, महिलाएं सिर्फ घर नहीं संभालतीं, बल्कि रिश्तों, भावनाओं, पैसों और परिवार की जिम्मेदारियों को भी शानदार तरीके से निभाती हैं. इसके साथ ही वे अपने सपनों को भी जिंदा रखने की कोशिश करती हैं.
महिलाओं के सम्मान के लिए उठाएंगे आवाज
राजीव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हर महिला की भूमिका अलग होती है. कोई गृहिणी है, कोई नौकरी करती है और कई महिलाएं घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियां एक साथ निभाती हैं. सबसे खास बात यह है कि वे बिना किसी पहचान या तारीफ की उम्मीद किए हर दिन अपना काम करती रहती हैं. राजीव का मानना है कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को सिर्फ किसी एक रिश्ते या पहचान से न देखा जाए.
शो से मिली बड़ी सीख
अपनी बात आगे रखते हुए राजीव ने कहा कि इस शो में महिलाओं को ऐसे इंसान के रूप में सम्मान मिलना चाहिए जो परिवार को मजबूत बनाती हैं, समाज में अपना योगदान देती हैं और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारती हैं. इस शो से उन्हें सबसे बड़ी सीख यही मिली कि किसी की तारीफ और धन्यवाद सिर्फ खास मौकों पर ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी करना चाहिए.
बता दें कि राजीव उनके मुताबिक, ‘धन्यवाद’ और “मैं आपके साथ हूं” जैसे छोटे-छोटे शब्द भी रिश्तों को और मजबूत बना देते हैं. राजीव ने उम्मीद जताई कि ‘तुम हो ना – घर की सुपरस्टार’ देखने के बाद लोग अपने परिवार के उन सदस्यों का भी खुलकर आभार जताएंगे, जो बिना किसी उम्मीद के हर दिन उनकी जिंदगी को आसान और बेहतर बनाने में लगे रहते हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें