Last Updated:
साउथ एक्ट्रेस ज्वेल मैरी को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में एक चौंकाने वाली अफवाह फैल गई. कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि उनका निधन हो गया है, जबकि कथित अंतिम संस्कार के कार्ड भी वायरल होने लगे. इन खबरों पर विराम लगाते हुए ज्वेल मैरी ने खुद वीडियो जारी कर बताया कि वह पूरी तरह जीवित हैं और इलाज के साथ सामान्य जीवन जी रही हैं. उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर नाराजगी जताते हुए साफ किया कि उनकी मौत की खबरें पूरी तरह झूठी हैं.
नई दिल्ली. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और टीवी होस्ट ज्वेल मैरी इन दिनों सोशल मीडिया पर फैली एक झूठी खबर को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इंटरनेट पर ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि कैंसर से जूझ रही अभिनेत्री का निधन हो गया है. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उनके कथित अंतिम संस्कार के निमंत्रण कार्ड तक वायरल होने लगे. इन दावों के तेजी से फैलने के बाद ज्वेल मैरी को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी.
अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा करते हुए साफ किया कि वह जीवित हैं और सामान्य जीवन जी रही हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना पुष्टि के किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें. वीडियो में उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि कुछ लोगों ने तो उन्हें सोशल मीडिया पर ‘मार’ ही दिया है और अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. फोटो साभार-@jewelmary.official/Instagram
ज्वेल मैरी ने बताया कि उनके बारे में यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी आवाज खो दी है और वे बिस्तर से उठ भी नहीं सकतीं, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने अपनी फिटनेस का सबूत देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह ट्रेडमिल पर वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं. फोटो साभार-@jewelmary.official/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
वीडियो शेयर करते हुए ज्वेल मैरी ने कहा- ‘मैं मरी नहीं हूं. पिछले कुछ दिनों से लोग मुझे मारने पर तुले हैं या कहूं मार ही डाला है और अब बात यहां तक पहुंच चुकी है कि मेरे अंतिम संस्कार के कार्ड भी छाप दिए हैं. ये लोग दावा कर रहे हैं कि मैंने अपनी आवाज खो दी है. मैं अपनी मौत की सेज पर हूं और हिल डुल भी नहीं पा रही हैं.’ फोटो साभार-@jewelmary.official/Instagram
मलयालम भाषा में बात करते हुए उन्होंने वीडियो में कहा- ‘मैं ये वीडियो इसलिए शेयर कर रही हूं कि लोगों को वो बात बता सकूं जो दो दिन पहले मेरे संज्ञान में आई हूं. दोस्तों, मैं मरी नहीं हूं. मेरा अंत अभी नहीं हुआ है. 2023 में कही गई मेरी बातों को भी तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और गुमराह करने वाले लोग कैप्शन का इस्तेमाल करते हुए ये जता रहे हैं कि मैं अब इस दुनिया मे नहीं हूं. जो लोग मेरे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें बता दूं कि मेरे अंतिम संस्कार की चाय परोसे जाने की तैयारी अभी बेकार है.’ फोटो साभार-@jewelmary.official/Instagram
अभिनेत्री के अनुसार, यह भ्रम 2023 में दिए गए उनके एक पुराने बयान से पैदा हुआ है. उस समय उन्होंने एक कार्यक्रम में कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की थी. दरअसल, 2023 में ‘केरल कैन’ नाम के एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने सभा को संबोधित करते हुए कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में बात की थी. इसी इवेंट में कही गई बातों को कुछ लोग अफवाह फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. फोटो साभार-@jewelmary.official/Instagram
एक्ट्रेस कहती हैं- ‘कुछ लोग 2023 के बयान को इस तरह तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं कि अब भी मेरी हालत वैसी ही है. लेकिन, ऐसा नहीं है. मैं अभी यहीं हूं, जिंदा हूं और खुश हूं. इसलिए, फिलहाल आप लोग मेरे मरने की खबर भूल जाइये.’ फोटो साभार-@jewelmary.official/Instagram
2023 में कैंसर का पता लगने की घटना को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा- ‘मैं एक दिन अपने रूटीन चेकअप के लिए एक दिन हॉस्पिटल गई थी. मुझे खांसते समय बहुत कफ निकलता था. डॉक्टर ने मुझे स्कैन करवाने की सलाह दी और रिपोर्ट्स आने पर पता चला सब ठीक नहीं है. रिपोर्ट देखकर मेरे हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे और चेहरे के भाव भी बदलने लगे. डॉक्टर ने कहा कि बायोप्सी करेंगे. डॉक्टर का इशारा इस तरफ था कि ये कैंसर हो सकता है. जब बायोप्सी की रिपोर्ट आई तो पता चला मैं खतरे में हूं.’ फोटो साभार-@jewelmary.official/Instagram
आपको बता दें कि ज्वेल मैरी ने मलयालम सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है और वह सुपरस्टार ममूटी के साथ ‘यूटोपियायिले राजावु’ और ‘पाथेमारी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि वह पूरी तरह ठीक हैं और उनके निधन की खबरें पूरी तरह झूठी और भ्रामक हैं. फोटो साभार-@jewelmary.official/Instagram