Last Updated:
Mushtaq Khan Passed Away: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. रजा मुराद, सनी देओल, राजपाल यादव और संजय मिश्रा समेत तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
मुस्ताक खान (फोटो साभार-imdb)
नई दिल्ली: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखी करने वाली खबर सामने आई है. जाने माने एक्टर और कॉमेडियन मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. मुश्ताक खान के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स और उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं.
सिनेमा से जुड़े कई सेलेब्स ने उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
दिग्गज एक्टर रजा मुराद ने मुश्ताक खान के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा कि हमने एक सच्चा दोस्त, हीरा, वर्सेटाइल एक्टर और एक बहुत अच्छा इंसान खो दिया है. रजा मुराद ने भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की. वहीं एक्ट्रेस आशिका भाटिया ने भी मुश्ताक खान के साथ अपने एक सीन की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
सनी देओल और राजपाल यादव ने जताया दुख
एक्टर सनी देओल ने मुश्ताक खान के जाने पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर और अच्छे दिल के इंसान थे. इस मुश्किल वक्त में भगवान उनके परिवार को हिम्मत दे. इसके अलावा राजपाल यादव ने बेहद भावुक कर देने वाली बात शेयर की. उन्होंने बताया कि निधन से महज दो घंटे पहले ही वह अस्पताल में मुश्ताक भाई से मिले थे. उन्होंने हाथ मिलाया था और बातें भी सुनी थीं. राजपाल ने कहा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि मुश्ताक भाई अब हमारे बीच नहीं रहे.
अनिल शर्मा और संजय मिश्रा हुए भावुक
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने मुश्ताक खान के साथ बिताए पलों और की गई फिल्मों को याद किया. उन्होंने कहा कि मुश्ताक भाई का इतनी जल्दी चले जाना बहुत दुखद है. एक्टर संजय मिश्रा ने लिखा कि हमने हमेशा आपकी उंगली पकड़कर काम सीखा है और आज आप हमें अकेला छोड़कर चले गए. वहीं रामायण फेम सुनील लहरी ने मुश्ताक खान को अपना सबसे पुराना दोस्त बताया और कहा कि इस खबर से उन्हें गहरा सदमा लगा है. पूनम ढिल्लो और अली गोनी जैसे कई अन्य कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर मुश्ताक खान को याद कर श्रद्धांजलि दी है.
About the Author
मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
और पढ़ें