Last Updated:
लव रंजन के प्रोडक्शन में बनी अपकमिंग फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता है. मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर्स ड्रॉप करते हुए 6 नए चेहरों से पर्दा उठा दिया है. यह फ्रेंडशिप-कॉमेडी फिल्म आज के दौर के प्यार, दोस्ती और सेकंड चांस के उलझे हुए, लेकिन बेहद रोमांचक रिश्तों को नए नजरिए से पेश करती है. तीखे ह्यूमर और यूथफुल वाइब्स से भरपूर यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
‘पहला प्यार दूसरी बार’ में 6 नए सितारे नजर आएंगे. (फोटो: Instagram@luv_films)
नई दिल्ली. अपकमिंग फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज है. अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले मजेदार पोस्टर्स रिलीज किए हैं. इन पोस्टर्स में 6 नए एक्टर्स के मस्ती भरे और ड्रैमेटिक यंग लव की झलक देखने मिल रही है. यह मच अवेटेड फिल्म अगले कुछ दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मूवी में फ्रेंडशिप, कॉमेडी, फर्स्ट क्रश, फ्रेंडशिप बॉन्ड और ट्विस्ट के साथ प्यार को मिलने वाले दूसरे मौके की कहानी बयां की जाएगी.
डेब्यू डायरेक्टर अनुज सैनी के निर्देशन और लव रंजन-अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे फ्रेश चेहरे लीड रोल में नजर आएंगे. हाल ही में सामने आए पोस्टर्स में इन सभी की जोड़ियों की मस्ती और अनोखी केमिस्ट्री साफ झलक रही है. पोस्टर्स के जरिए मेकर्स ने फिल्म के युवा और मस्तमौला अंदाज से पर्दा उठाया है.
कुणाल वैद और साक्षी वैद्य की केमिस्ट्री
फिल्म का हर पोस्टर अपने आप में बेहद अलग और मजेदार है. कुणाल वैद और साक्षी वैद्य एक-दूसरे की पीठ पर सवार होकर मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो उनकी खट्टी-मीठी नोकझोंक को बयां करता है. अलीशा चोपड़ा ने स्पर्श वालिया को कॉशन वाले टेप से लपेट रखा है, जो रिलेशनशिप के रेड फ्लैग्स पर एक बेहद फनी तंज है. इसके अलावा, तुषार छिब्बर, सरगुन कौर लुथरा को कंधों पर उठाए हुए एक केयरफ्री और एनर्जेटिक वाइब दे रहे हैं.
इस दिन रिलीज होगी ‘पहला प्यार दूसरी बार’
बता दें कि लव रंजन, जेहान हांडा और अनुज सैनी द्वारा लिखी गई यह फिल्म मॉडर्न रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर में एक नया तड़का लगाने के लिए तैयार है. मजेदार डायलॉग्स के साथ-साथ यह फिल्म प्यार और दोस्ती के उलझे हुए, लेकिन रोमांचक सफर को पर्दे पर उतारती है. नई स्टारकास्ट, शानदार म्यूजिक और कूल अंदाज के साथ यह फिल्म सिनेमाघरों में फुल ऑन एंटरटेनमेंट परोसने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें