Last Updated:
Sapna Choudhary-Veer Sahu Divorce: हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. वीर साहू के साथ उनके रिश्ते में आई दरार की खबरों के बीच अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस भी सवाल पूछ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना का एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.
सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा है. मामला दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में है.
नई दिल्ली. हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है. स्टेज पर अपने डांस और बेबाक अंदाज से लाखों दिल जीतने वाली सपना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. अब सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है. इस वीडियो में सपना एक ऐसा कदम उठाती नजर आ रही हैं, जो उनके रिश्ते में आए बदलाव की तरफ इशारा करता है. छह साल पुराने इस रिश्ते से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वाले भी हैरान हैं.
सपना चौधरी का जो वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपनी कलाई पर बने वीर साहू के नाम का टैटू लेजर ट्रीटमेंट से हटवाती दिखाई दे रही हैं.
हाथ से हटवाया वीर साहू का नाम
यह वीडियो एक लग्जरी सैलून और परमानेंट मेकअप आर्टिस्ट रिधि सिक्का ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. तलाक की अर्जी दाखिल करने की बात सामने आने के कुछ दिनों बाद यह वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद फैंस इसे सपना की जिंदगी में आए बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, टैटू हटवाने के पीछे सिर्फ तलाक ही वजह है, ये कहना गलता है. क्योंकि सपना ने इससे पहले भी टैटू हटवाने की बात कही थी. उनका कहना था कि शूटिंग के दौरान टैटू छिपाने में काफी समय लगता है. वह फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान देना चाहती हैं. ऐसे में कुछ यूजर्स ये मान रहे हैं कि ये उन्होंने हटवाना ही था.
अलग होने की नौबत क्यों आई?
सपना चौधरी ने हाल ही में एनएमएफ न्यूज से बातचीत की थी. इस बातचीत में उन्होंने पति वीर साहू से अलग होने के फैसले पर बात की थी. उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते में क्या हुआ और अलग होने की नौबत क्यों आई, यह सिर्फ वह और वीर ही जानते हैं. उन्होंने कहा, ‘जब सब अच्छा था, साथ थे. अब अच्छा नहीं है, तो साथ नहीं हैं.’ सपना का मानना है कि शादी दो लोगों का रिश्ता होता है. इसलिए किसी तीसरे व्यक्ति को इस मामले में अपनी राय नहीं देनी चाहिए.
View this post on Instagram