नई दिल्ली. राहुल रॉय और शीबा की फिल्म ‘प्यार का साया’ साल 1991 में आई थी. इसका ‘हर घड़ी मेरे प्यार का साया’ 90 के दशक के उन गानों में से है, जो आज भी पुरानी यादें ताजा कर देता है. इस रूहानी रोमांटिक ट्रैक है, जिसे कुमार सानू और आशा भोंसले ने अपनी आवाज से अमर बना दिया है. गाने की सबसे बड़ी खूबी इसका संगीत और सादगी है. समीर के लिखे बोल दिल को सुकून देते हैं. नदीम-श्रवण की जोड़ी ने उस समय जो धुनों का जादू चलाया था, यह गाना उसी का एक बेहतरीन नमूना है. इस गाने को लोग आज भी सुनना देखना पसंद करते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।