मुंबई।अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव खत्म करने को लेकर चल रही समझौता वार्ता के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार…
सेंसेक्स 77.05 अंक चढ़ा, निफ्टी में 6.45 अंक की मामूली बढ़त |
मुंबई।अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव खत्म करने को लेकर चल रही समझौता वार्ता के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली हावी रही। बाजार मे शेयर अच्छी खासी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। एक समय आज सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक गिर गया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.3% तक टूट गए थे। लगातार छह कारोबारी सत्रों में बाजार पहले ही 3.5% से 4% तक गिर चुका था, इसलिए निवेशकों में डर का माहौल था।
इसी दौरान “ब्लूमबर्ग” की एक रिपोर्ट ने बाजार में रंगत लौटा दी और शेयर बाजार रिकवरी के मूड में आ गया। बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी लौटी और सेंसेक्स-निफ्टी ने शानदार रिकवरी दिखाई। दरअसल “ब्लूमबर्ग” की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत की प्रक्रिया पाकिस्तान के जरिए जारी है। वहीं रॉयटर्स ने पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान ने रविवार रात अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए ईरान का संशोधित प्रस्ताव साझा किया है। इस खबर के बाद क्रूड के रेट गिर गये और शेयर बाजार चढ़ गए।
आखिर में बीएसई सेंसेक्स 77.05 अंक (0.10 प्रतिशत) की मामूली बढ़त के साथ 75,315.04 के स्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 6.45 अंक (0.03 प्रतिशत) चढ़कर 23,649.95 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 1100 अंक उछलकर 75,315.04 पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में दोनों मुख्य सूचकांकों ने अपनी ज्यादातर गिरावट को पाट दिया।
रुपया आज और गिरा
मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले भारतीय रूपये में गिरावट आज भी जारी रही। हफ्ते के पहले दिन रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर 19 पैसे की कमजोरी के साथ खुला। रुपया पिछली क्लोजिंग 95.97/$ के मुकाबले 96.16/$ पर खुला। बाद में रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले करीब 58 पैसे टूटकर 96.35 के आसपास पहुंच गया और आखिर में 96.33 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.67 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
शेयर बाजार में आज निफ्टी IT इंडेक्स 2.43 प्रतिशत चढ़ा, जिसमें टेक महिंद्रा 4 प्रतिशत से अधिक उछला, जबकि Infosys, HCL Tech और Wipro भी मजबूती के साथ ऊपर बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो आज मि़डकैप स्टॉक्स में निचले स्तर पर अच्छी रिकवरी हुई और निफ्टी मिडकैप 100 मामूली गिरावट के साथ बंद होने में सफल रहा, वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 में अच्छी रिकवरी नहीं हो पाई और यह 1% से अधिक फिसलकर बंद हुआ। सेक्टरवाइज आज निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक डेढ़-डेढ़ फीसदी तो निफ्टी मेटल 1% से अधिक कमजोर हुआ।
दूसरी तरफ निफ्टी आईटी ने शुरुआती हल्की बढ़त को और बढ़ाते हुए करीब 3% की मजबूती हासिल की और दिन के आखिरी में ढाई फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी फार्मा रेड से ग्रीन हुआ और आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ।
स्टॉक मार्केट में उथल पुथल के बीच निवेशकों की पूंजी ₹1,63,741.997 करोड़ घट गई है। 15 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,60,02,414.097 करोड़ था। लेकिन हफ्ते के पहले दिन आज मार्केट की उठा-पटक में यह ₹4,58,38,672.10 करोड़ पर आ गया।
स्टाक एक्सचेंज में बीएसई पर ट्रेडिंग के दौरान 4492 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें क्या से 1264 शेयर मजबूत हुए तो 3034 में गिरावट रही जबकि 194 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 97 शेयर एक साल के हाई और 79 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 14 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 12 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 शेयरों में से 17 आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टेक महिंद्रा,इंफोसिस और भारती एयरटेल में रही, वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट टाटा स्टील, पावरग्रिड और एसबीआई में रही।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/rahul-porel-and-axar-lead-delhi-capitals-to-thrilling-win/205737