Last Updated:
पीयूष मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह के बीच वैचारिक तकरार सामने आई है. नसीरुद्दीन शाह के विरोध प्रदर्शन पर पीयूष मिश्रा ने आलोचना की. इससे पहले नाना पाटेकर ने भी फिल्मों और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर नसीरुद्दीन शाह की बातों से असहमति जताई थी.
हाल में ही पीयूष मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह की तकरार देखने को मिली. दोनों की ये तीखी नोकझोंक विचारधारा को लेकर हुई. दोनों ही एक दूसरे के बयान की आलोचना करते नजर आए. नसीरुद्दीन शाह हाल में ही कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विरोद प्रदर्शन किया और मुंबई के इस प्रोटेस्ट में नसीरुद्दीन शाह भी शमिल हुए थे. जबकि एक्टर पीयूष मिश्रा ने एक्टर की आलोचना की कि उन्होंने सच्चे हीरो पायलट स्मित मच्छार को तारीफ में भी दो शब्द कहने चाहिए थे जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल लोगों को बुलाया था. बता दें नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा ही नहीं, नाना पाटेकर से भी उनकी करारी नोकझोंक देखने को मिला थी.
दरअसल ये बात है साल 2023 की. जब नाना पाटेकर और नसीरुद्दीन शाह की जुबानी जंग हुई थी. पहले एक्टर ने कुछ फिल्मों पर निशाना साधा था और फिर नाना पाटेकर ने नसीरुद्दीन शाह को जमकर हमला बोला था. जिसके बोल लोग आजतक नहीं भूले हैं. वैसे अभी तक नाना पाटेकर को देश की राजनीतिक, खेल जगत से लेकर बॉलीवुड और साउथ से तमाम सितारों और हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है. फिलहाल नसीरुद्दीन शाह का इस बारे में कोई पोस्ट या बयान भी सामने नहीं आया है.
राष्ट्रवाद का असली मतलब समझाया
ये बात है द कश्मीर फाइल्स, द केरल स्टोरी, और गदर 2 जैसी फिल्मों की. जब इन फिल्मों को नसीरुद्दीन शाह ने परेशान करने वाला बताया था. इसी बात पर नाना पाटेकर ने उन्हें राष्ट्रवाद का असली मतलब समझाया था और खुलकर अपनी राय रखी थी.
नसीरुद्दीन शाह
नाना पाटेकर उस वक्त अपनी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का प्रमोशन कर रहे थे. ‘नवभारत टाइम्स’ के मुताबिक, नाना पाटेकर ने कहा था, ‘मैं नाना पाटेकर की बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं. नसीर से पूछना चाहता हूं कि राष्ट्रवाद का क्या मतलब है. उनके हिसाब से आखिर इसकी क्या परिभाषा है? हमारे देश में दलित भी है, मुसलमान भी हैं और हिंदू भी है और सभी राष्ट्रवादी है. अपने देश से प्यार करना और उसके हित में बात करना बुरी बात नहीं, बल्कि यही राष्ट्रवाद है.’
नाना पाटेकर बोले- राष्ट्रवाद का बतंगड़ बनाकर पैसा कमाना गलत
नाना पाटेकर ने दूसरी तरफ ये भी कहा था कि राष्ट्रवाद का बतंगड़ बनाकर पैसा कमाना गलत है. फिल्मों में जो जैसा है वैसा ही दिखाना चाहिए. अगर वो डॉक्यूमेंट्री है तो उसे उसी शकल में दिखाओ. जब हम सच्ची घटना पर फिल्म बनाते हैं तो वैसा ही दिखाना चाहिए. वरना जनता बैठी है और वह जरूर सवाल करेंगे.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें