Last Updated:
यूट्यूबर सौरव जोशी को व्लॉग में पत्नी अवंतिका भट्ट को पेट डॉग के कटोरे से पानी पीने का टास्क देने पर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. ये क्लिप रेडिट पर वायरल हुआ और लोगों ने यूट्यूबर की इस हरकत को ओछी हरकत करार दिया.
यूट्यूबर सौरव जोशी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. वजह है उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट. हालिया व्लॉग में सौरव जोशी ने पत्नी को पेट डॉग के बर्तन से पानी पीने को कहा. जिसके बाद लोग भड़क गए. रेडिट पर ऐसे कई कमेंट देखने को मिले जिसमें सौरव जोशी की आलोचना हुई और इसे अपमानजनक बताया.
सौरव जोशी अक्सर अपने व्लॉग में कुछ न कुछ टास्क और गेम खेलते नजर आते हैं. इस बार परिवार के साथ उन्होंने एक डेयर वाला गेम खेला और इसी दौरान उन्होंने अंवतिका को टास्क दिया कि उन्हें पेड डॉग ओरियो के कटोरे से पानी पीना होगा.
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पीने को कहा
क्या बोले यूजर
औरत से नफरत करने वाला बताया
इस वीडियो पर यूपीएससी एजुकेटर, मेंटर और कंटेंट क्रिएटर अमित किल्होर के कमेंट ने भी सबका ध्यान खींचा. उन्होंने भी सौरव जोशी के वीडियो को देखकर इसे नफरती बताया. उन्होंने यूट्यूबर को औरतों से नफरत करने वाला कहा.
सौरव जोशी की शादी
सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट ने साल 2025 में शादी की. दोनों ने ऋषिकेश में शादी रचाई थी. सौरव भारत के सबसे पॉपुलर यूट्यूबर्स में से एक हैं. वह कुछ समय पहले समय रैना के द लेटेंट शो में बतौर जज नजर आए थे.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें