Last Updated:
श्रेया घोषाल ने श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 के गाने गाए थे. इस फिल्म के गानों ने धूम मचा दी थी. अब 13 साल बाद श्रेया घोषाल ने एक बार फिर श्रद्धा कपूर को आवाज दी है. उन्होंने ईठा का गाना गाया था जो हाल ही में रिलीज हुआ था. इस गाने को काफी लोकप्रियता मिली है.
श्रेया घोषाल ने 13 साल बाद श्रद्धा कपूर के लिए गाना गाया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shraddhakapoor)
नई दिल्ली. श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर खबरों में हैं. श्रद्धा कपूर की फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. कुछ दिनों पहले ही श्रद्धा की फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ था जिसे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ईठा के इस गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है. श्रेया ने 13 साल बाद श्रद्धा की फिल्म के लिए गाना गाया है. दिग्गज सिंगर ने एक्ट्रेस की फिल्म ‘आशिकी 2’ के गानों को आवाज दी थी.
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी 2’ श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है. फिल्म में उन्होंने आरोही का किरदार निभाया था, जिसके लिए श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज दी थी. फिल्म के गाने आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. अब करीब 13 साल बाद श्रद्धा की फिल्म ‘ईठा’ के गाने के लिए भी श्रेया ने अपनी आवाज दी है. ऐसे में एक्ट्रेस के लिए ये पल काफी खास बन गया है.
श्रद्धा कपूर ने शेयर की फोटोज
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो श्रेया घोषाल के साथ नजर आ रही हैं. पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा कि उन्हें बेहद खुशी है कि ‘जी जी रे जी’ को श्रेया घोषाल ने गाया है.
श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया.
13 साल बाद साथ आए श्रेया और श्रद्धा
उन्होंने श्रेया को अपनी आवाज बताते हुए कहा कि 13 साल पहले उन्होंने फिल्म ‘आशिकी 2’ में उनके किरदार आरोही के लिए गाना गाया था, जिसके बाद उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. श्रद्धा ने उन्हें स्टेज पर बुलाने के लिए भी धन्यवाद कहा.
बात करें फिल्म ‘ईठा’ की तो इसका पहला गाना ‘जी जी रे जी’ दर्शकों को फिल्म की रंगीन और संगीतमय दुनिया से रूबरू कराता है. इस गाने को मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है. लावणी के रंग में रंगे इस गाने में श्रद्धा कपूर शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं. फिल्म में वह महाराष्ट्र की दिग्गज लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें