Last Updated:
धनुष की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं जिनमें ‘तेरे इश्क में’ शामिल है. लेकिन अब सुपरस्टार की लेटेस्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मेकर्स ने इस खास अचीवमेंट के बाद पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है.
‘ओम’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.
नई दिल्ली. धनुष की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुईं. दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया था. लेकिन हालिया रिलीज फिल्म ‘ओम’ की ताबड़तोड़ सफलता से अब धनुष ने कमबैक कर लिया है. धनुष, साई पल्लवी और ममूटी स्टारर फिल्म ‘ओम’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है.
धनुष, साई पल्लवी और ममूटी स्टारर फिल्म ‘ओम’ की रिलीज को 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 3 दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मेकर्स ने इस खुशी में पोस्ट शेयर कर फैंस का आभार जताया है. क्राइम थ्रिलर ओम को जबरदस्त रिस्पांस मिला है. ‘ओम’ ने पहले ही वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी और अब फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.
‘ओम’ बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है
धनुष, साई पल्लवी और ममूटी स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ओम’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. धनुष की वंडरबार फिल्म्स के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले आरटेक स्टूडियोज ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म ने 101.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
विलेन बन छाए ममूटी
इसके मुताबिक, फिल्म ‘ओम’ ने महज 3 दिनों में 101.7 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. फिल्म में ममूटी और साई पल्लवी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म शुक्रवार, 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
अब अगर धनुष की फिल्म के डे 4 (बीते सोमवार) के कलेक्शन की बात करें तो ‘ओम ऑपरेशन मोल’ ने बीते सोमवार को 6.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ओम के कुल 6,123 शोज आयोजित किए गए थे. वहीं तमिल वर्जन में फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये कमाए, तेलुगु में 1.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं हिंदी में फिल्म ने महज 35 लाख रुपये ही कमाए.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें