12 साल पहले अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी जिसका शायद आपको नाम भी याद नहीं होगा. फिल्म शौकीन पर्दे पर बुरी तरह पिट गई थी, लेकिन इस फ्लॉप फिल्म का एक गाना था जिसने ज्यूकबॉक्स पर धूम मचा दी थी. 12 साल बाद भी इस गाने को सुनते ही दिल को अलग सा सुकून मिलता है. ये गाना है ‘शौकीन’ का मेहरबानी जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया था. इस गाने को ऑर्को ने कंपोज किया था. इसके बोल भी ऑर्को ने लिखे थे. अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया और अनुपम खेर स्टारर फिल्म के इस गाने को यूट्यूब पर 79 मिलियन से ज्य़ादा व्यूज मिल चुके हैं. आज भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है.