Last Updated:
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान योगाचार्य दिनेश ने बताया कि PCOD में कई महिलाओं को इंसुलिन रेजिस्टेंस, वजन बढ़ने और हार्मोनल असंतुलन की परेशानी होती है. नियमित योग करने से शरीर की शारीरिक गतिविधि बढ़ती है, जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर करने और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.
ऋषिकेश: महिलाओं में PCOD की समस्या होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इस समस्या में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिसका असर महिलाओं की सेहत पर पड़ता है. ऐसे में योग एक अच्छा ऑप्शन है. नियमित रूप से कुछ योगासन करने से शरीर को स्वस्थ रखने और PCOD से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है.
PCOD होने पर शरीर में दिखते हैं कई बदलाव
PCOD यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज महिलाओं में होने वाली एक हार्मोनल समस्या है. इसमें महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिसके कारण ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट बन सकते हैं. इस समस्या के चलते पीरियड्स अनियमित होना, वजन बढ़ना, चेहरे पर मुंहासे आना और शरीर पर अनचाहे बाल बढ़ना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. PCOD होने के पीछे कई कारण हैं, जैसे खराब खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव, वजन बढ़ना और आनुवंशिक कारण.
योग से PCOD के लक्षणों को मैनेज करने में मिलती है मदद
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान योगाचार्य दिनेश ने बताया कि PCOD में कई महिलाओं को इंसुलिन रेजिस्टेंस, वजन बढ़ने और हार्मोनल असंतुलन की परेशानी होती है. नियमित योग करने से शरीर की शारीरिक गतिविधि बढ़ती है, जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर करने और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. वहीं, योग से तनाव भी कम होता है. तनाव कम होने से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. इन सभी चीजों का असर PCOD के लक्षणों को मैनेज करने में पड़ता है.
PCOD की समस्या में नियमित रूप से करें ये 5 योगासन
PCOD की समस्या में ये योगासन नियमित रूप से करना फायदेमंद साबित होते हैं. इसके लिए महिलाओं को बद्ध कोणासन, भुजंगासन, धनुरासन, बालासन और सेतु बंधासन अपनी दिनचर्या में शामिल करने चाहिए. बद्ध कोणासन करने से शरीर के निचले हिस्से में खिंचाव आता है, वहीं भुजंगासन और धनुरासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करते हैं. सेतु बंधासन से शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, जबकि बालासन शरीर को आराम देने और तनाव कम करने में सहायक है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें