Last Updated:
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान रच रही है. 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 23वें दिन भारत में 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही ‘रामायण’ यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है. रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और चौथे हफ्ते में भी इसकी कमाई जारी है.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. भले ही फिल्म की कमाई अब धीमी पड़ गई है, लेकिन 23वें दिन इसने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अब 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. यह कारनामा करने वाली ‘रामायण’ भारत की चौथी फिल्म बन चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
‘रामायण’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है. दर्शक हर दिन इसे बड़ी संख्या में देखने के लिए थिएटर्स का रुख कर रहे हैं, जिससे फिल्म का बिजनेस लगातार बढ़ रहा है. हालांकि 22वें दिन की तरह ही 23वें दिन भी फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
ट्रे़ड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 23वें दिन ‘रामायण’ के 6,583 शोज चले और इसने शुक्रवार को रात 11 बजे तक 8.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसमें सबसे ज्यादा हिंदी वर्जन ने 5 करोड़ का बिजनेस किया. इसके अलावा कन्नड़ 1.25 करोड़, तमिल 1.05 करोड़, मलयालम 1 करोड़ और तेलुगु वर्जन ने 15 लाख रुपये बटोरे हैं. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 1000.55 करोड़ रुपये हो चुका है. विदेशों में भी फिल्म ‘रामायण’ की कमाई जारी है, जहां 23वें दिन इसने 5 करोड़ रुपये कमाए. ओवरसीज ग्रोस कलेक्शन अब 595.00 करोड़ रुपये हो चुका है, जिससे ‘रामायण’ का कुल वर्ल्डवाइड कमाई बढ़कर अब 1790.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
‘रामायण’ अब भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है. इससे पहले ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (1030.42), ‘पुष्पा 2: द रूल’ (1234.10) और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (1149.30) ही यह कमाल कर पाई थीं. दिलचस्प बात यह है कि इसी साल रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाली यह दूसरी हिंदी फिल्म है. ‘रामायण’ की इस कामयाबी ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
यह साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में एक रही. रिलीज से 15 दिन पहले दशहरे पर इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और फिल्म रिलीज होने तक दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके थे. पहले दिन भारत में इसने 64.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बॉलीवुड इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग रही. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ ने पहले हफ्ते 564.60 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ बिजनेस किया. इसके बाद दूसरे हफ्ते 299.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते 128.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई. मगर अब यह भारत में 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
‘रामायण’ दुनिया के सबसे प्राचीन महाकाव्यों में से एक महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है. इसमें भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम की गाथा दिखाई गई है. जब लंकापति रावण ने माता सीता का हरण किया तो फिर प्रभु श्रीराम उसके खिलाफ महायुद्ध लड़ते हैं. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
बताते चलें कि ‘रामायण’ को प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ प्रोड्यूस किया है.दो हिस्सों में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता बने हैं. वहीं, यश ने रावण का रोल निभाया है और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आते हैं. अब इसका पार्ट दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.(फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)