Last Updated:
Yoga for Hormonal Imbalance: बदलती लाइफस्टाइल, खानपान और तनाव के कारण आजकल कई लोग हार्मोनल असंतुलन की समस्या से परेशान हैं. इसका असर महिलाओं और पुरुषों दोनों की सेहत पर दिखाई देता है. किसी को लगातार थकान और नींद की कमी महसूस होती है, तो किसी का वजन बढ़ने लगता है. महिलाओं में पीरियड्स का अनियमित होना भी इसकी एक समस्या है. ऋषिकेश के योगाचार्य दिनेश के मुताबिक, दिनचर्या में कुछ खास योगासन और सांस से जुड़े अभ्यास शामिल करने से शरीर को एक्टिव रखने और तनाव कम करने में मदद मिल सकती है.
Yoga for Hormonal Imbalance: आजकल कई लोग थकान, तनाव, वजन बढ़ने और नींद न आने जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं. इसके पीछे कई बार हार्मोनल असंतुलन भी एक वजह हो सकता है. महिलाओं में समय पर पीरियड्स न आना और पुरुषों में हर समय थकान महसूस होना भी इससे जुड़ी परेशानी हो सकती है. ऐसे में खानपान का ध्यान रखने के साथ रोजाना की दिनचर्या में योग को शामिल करना भी फायदेमंद हो सकता है. योग शरीर को एक्टिव रखने के साथ मन को शांत करने और तनाव कम करने में मदद करता है.
लोकल 18 से बातचीत में योगाचार्य दिनेश ने बताया कि आजकल कई लोग हार्मोनल असंतुलन की समस्या से परेशान हैं. इसका असर शरीर पर अलग-अलग तरह से दिखाई देता है. किसी का वजन तेजी से बढ़ने लगता है, तो किसी को हर समय थकान, नींद की कमी, चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस होता है. महिलाओं में पीरियड्स का समय पर न आना भी हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्या हो सकती है. ऐसे में योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अच्छा रहता है. अलग-अलग योगासन और सांस से जुड़े अभ्यास शरीर को आराम देने, तनाव कम करने और बेहतर नींद में मदद कर सकते हैं.
महिलाओं के लिए ये योगासन हैं फायदेमंद
योगाचार्य दिनेश के अनुसार, हार्मोनल असंतुलन की समस्या में महिलाएं बद्ध कोणासन, भुजंगासन, बालासन, सेतु बंधासन, पश्चिमोत्तानासन और मार्जरी आसन का अभ्यास कर सकती हैं. बद्ध कोणासन और सेतु बंधासन से शरीर के निचले हिस्से में खिंचाव आता है. वहीं, भुजंगासन और मार्जरी आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में मदद करते हैं. बालासन शरीर को आराम देने और तनाव कम करने के लिए अच्छा माना जाता है. पश्चिमोत्तानासन से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है.
पुरुष भी करें इन योगासनों का अभ्यास
हार्मोनल असंतुलन की समस्या सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पुरुष भी इससे परेशान हो सकते हैं. पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम या ज्यादा होने पर थकान, वजन बढ़ना, मांसपेशियों में कमजोरी, नींद की कमी और चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां दिखाई दे सकती हैं. योगाचार्य के मुताबिक, पुरुष भी अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं. इसके लिए भुजंगासन, सेतु बंधासन, पश्चिमोत्तानासन, भद्रासन और अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया जा सकता है.
About the Author
Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें