Last Updated:
‘कॉफी विद करण 9’ में आने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. अब रश्मिका ने इस पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपने खिलाफ कमेंट्स से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन परिवार को निशाना बनाने वालों के लिए वह ‘फुल मैसा’ बन जाएंगी.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जब करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में पहुंचे थे, तब दोनों की बातचीत ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो में किए गए कुछ खुलासों को लेकर सोशल मीडिया पर कपल को तारीफ के साथ ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. मामला सिर्फ कमेंट्स तक नहीं रुका. दोनों ने फेक पोस्ट, एडिटेड स्क्रीनशॉट और ऑनलाइन हैरेसमेंट को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई. अब रश्मिका ने इस पूरे विवाद पर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह खुद को लेकर होने वाली आलोचना को बर्दाश्त कर सकती हैं, लेकिन परिवार पर कोई बात करे तो उनका अंदाज बदल जाता है.(फोटो साभार-instagram@rashmika_mandanna)
रश्मिका ने हाल ही में ‘प्रेमा – द जर्नलिस्ट’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स को लेकर अब उनका नजरिया बदल गया है. एक्ट्रेस के मुताबिक, शुरुआत में वह अपने खिलाफ लिखी गई बातों का जवाब देती थीं. हालांकि, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ट्रोल्स से बहस करने का कोई फायदा नहीं है. इसमें सिर्फ समय बर्बाद होता है. अब वह ऐसी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर समझती हैं.(फोटो साभार-instagram@rashmika_mandanna)
रश्मिका ने माना कि कई बार कुछ कमेंट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर जवाब देने का मन करता है. लेकिन अपने अनुभव से उन्होंने सीखा है कि हर बात पर रिएक्ट करना जरूरी नहीं है. कई बार चुप रहना ही बेहतर होता है. वह मानती हैं कि एक एक्टर होने के नाते लोगों को उनके काम, एक्टिंग और पर्सनल चॉइस पर अपनी राय रखने का हक है.(फोटो साभार-instagram@rashmika_mandanna)
Add News18 as
Preferred Source on Google
हालांकि, रश्मिका को तब परेशानी होती है, जब लोग उनकी वजह से उनके परिवार और दोस्तों को टारगेट करने लगते हैं. उन्होंने साफ कहा कि उनके करीबियों ने पब्लिक फिगर बनने का फैसला नहीं किया है. ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना या उनकी इमेज खराब करने की कोशिश करना गलत है. एक्ट्रेस के मुताबिक, किसी कलाकार के काम की आलोचना करना अलग बात है, लेकिन उसके परिवार को विवाद में घसीटना सही नहीं है.(फोटो साभार-instagram@rashmika_mandanna)
‘कॉफी विद करण 9’ में रश्मिका ने बताया था कि उन्होंने एक साल तक हर दिन विजय से शादी करने के लिए कहा था. शो के बाद इस खुलासे को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई और कपल को कई तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ा. रश्मिका ने बताया कि ऑनलाइन उनके और विजय के खिलाफ फेक पोस्ट, एडिटेड स्क्रीनशॉट, फेक अकाउंट से पोस्ट करने और लगातार परेशान करने जैसी हरकतों को लेकर दोनों ने पुलिस का रुख किया था.(फोटो साभार-instagram@rashmika_mandanna)
परिवार की बात आने पर अपने रवैये के बारे में रश्मिका ने कहा कि वह पूरी तरह वॉरियर मोड में आ जाती हैं. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैसा’ का जिक्र करते हुए कहा कि वह ‘फुल मैसा’ बन जाएंगी. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके परिवार ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का फैसला नहीं किया है. इसलिए उन्हें उनकी वजह से ऑनलाइन अटैक्स का सामना नहीं करना चाहिए.(फोटो साभार-instagram@rashmika_mandanna)
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मैसा’ में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं और इसे अनफॉर्मूला फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है. इंटरव्यू में रश्मिका ने फिल्म के नाम का इस्तेमाल करते हुए यह साफ कर दिया कि अपनों की बात आने पर वह किसी भी तरह की नेगेटिविटी को चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेंगी.(फोटो साभार-instagram@rashmika_mandanna)