Last Updated:
Mimi Chakraborty Legal Marriage: बंगाली फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला बेहद खामोशी से लिया. बेहद सादगी से उन्होंने सगाई और कोर्ट मैरिज कर ली.
कुछ तस्वीरों के जरिए उन्होंने फैंस को अपनी नई जिंदगी की खबर दे दी. लेकिन इन तस्वीरों में एक चीज ने सबका ध्यान खींच लिया है. आखिर मिमी ने अपने हमसफर का चेहरा क्यों छिपाया? खबपें कि मिमी पारंपरिक शादी भी करेंगी कब और कहां ये भी जान लीजिए…
नई दिल्ली. बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है. 26 नवंबर 2026 को उन्होंने कोलकाता में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ दत्ता के साथ सगाई और कोर्ट मैरिज कर ली. मिमी ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया. हालांकि, इन तस्वीरों में उन्होंने बड़े ही सलीके से अपने पार्टनर का चेहरा छिपाकर रखा है. फोटो साभार-्@mimichakraborty/Instagram
मिमी ने 26 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पर रजिस्ट्री सेरेमनी की कई खूबसूरत झलकियां शेयर कीं. इन तस्वीरों में कपल शादी के कागजात पर साइन करते और अंगूठियां बदलता नजर आ रहा है. मिमी ने पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं. फोटो साभार-्@mimichakraborty/Instagram
तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी. एक्ट्रेस शुभश्री गांगुली और अंगना रॉय ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं, एक्टर सौरव चक्रवर्ती ने दोनों के सुखी जीवन की कामना करते हुए ‘हर हर महादेव’ लिखा. फोटो साभार-्@mimichakraborty/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस खास दिन के लिए मिमी ने आइवरी कलर का बेहद खूबसूरत पारंपरिक आउटफिट चुना. उनके ब्लाउज पर भारी गोल्डन कढ़ाई की गई थी. उन्होंने हरे पत्थरों वाले स्टेटमेंट गोल्ड झुमके और मैचिंग हेयर एक्सेसरी के साथ अपना लुक पूरा किया. दूसरी तरफ, उनके पार्टनर भी आइवरी रंग की शेरवानी में बेहद जच रहे थे, जिस पर किनारों पर हल्की गोल्डन कढ़ाई थी. दोनों की जोड़ी तस्वीरों में बेहद शानदार लग रही है. फोटो साभार-्@mimichakraborty/Instagram
यह कोर्ट मैरिज और सगाई समारोह कोलकाता के कस्बा स्थित मिमी के घर पर बेहद सादगी से हुआ. बड़े-बड़े सेलिब्रिटी इवेंट्स के बजाय कपल ने इसे काफी निजी रखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए. मिमी ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को कैमरों की चमक से दूर रखा है. यही वजह है कि उनकी शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया और हर कोई उनके पति के बारे में जानने को बेताब हो गया. फोटो साभार-्@mimichakraborty/Instagram
भले ही मिमी ने तस्वीरों में चेहरा छिपाया हो, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके हमसफर का नाम सिद्धार्थ दत्ता है. सिद्धार्थ पेशे से मर्चेंट नेवी में काम करते हैं और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से कोसों दूर रहते हैं. बताया जाता है कि मिमी और सिद्धार्थ की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. पहले दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों ने अपने रिश्ते को कभी पब्लिक नहीं किया और सीधे शादी का फैसला लिया. फोटो साभार-्@mimichakraborty/Instagram
खबरें हैं कि कोलकाता में कानूनी तौर पर शादी करने के बाद अब कपल पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लेने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के मुख्य समारोह पश्चिम बंगाल के खूबसूरत हिल स्टेशन कलिम्पोंग में आयोजित किए जाएंगे. यह जश्न 3 दिसंबर से शुरू होगा. फोटो साभार-्@mimichakraborty/Instagram
3 दिसंबर को कॉकटेल और डिनर पार्टी के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत होगी. 4 दिसंबर को मेहंदी और संगीत की रस्में निभाई जाएंगी.5 दिसंबर को कपल पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधेगा. फिर 11 दिसंबर को कलिम्पोंग से लौटने के बाद कोलकाता में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी. इसमें फिल्म इंडस्ट्री के सितारे, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. फोटो साभार-्@mimichakraborty/Instagram
आपको बता दें कि मिमी चक्रवर्ती बंगाली मनोरंजन जगत का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मशहूर टीवी शो ‘गानेर ओपारे’ से की थी. इसके बाद उन्होंने बंगाली सिनेमा में कदम रखा और कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर टॉप एक्ट्रेस बनीं. एक्टिंग के अलावा मिमी ने राजनीति में भी हाथ आजमाया. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर जादवपुर सीट से जीत हासिल की और सांसद बनीं. हालांकि, फरवरी 2024 में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था. फोटो साभार-्@mimichakraborty/Instagram