Last Updated:
Shilpa Shetty Fitness: 51 की उम्र में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के शरीर पर न तो फैट नजर आता है और न ही चेहरे पर झुर्रियां. इस तरह की फिटनेस के लिए एक्ट्रेस सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं करती है, बल्कि इनकी डाइट में कई ऐसी चीजें भी शामिल होती है, जिसका स्वाद जहर की तरह होता है. जिंजर ड्रिंक इसमें से ही एक है. यहां जानिए शिल्पा खाने से पहले रोज इसे क्यों पीती हैं? इसके फायदे क्या हैं?
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिटनेस को देखकर हर कोई दंग रह जाता है. 51 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती किसी 25-30 साल की यंग महिला की तरह लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं, उनकी फिटनेस का राज सिर्फ एक्सरसाइज और योग नहीं, बल्कि उनकी खानपान की आदतें भी हैं. शिल्पा अपनी डाइट में कई ऐसी साधारण चीजें शामिल करती हैं, जो हमारी रसोई में आसानी से मिल जाती हैं.
ऐसी ही एक चीज है अदरक, जिसे शिल्पा शेट्टी इंफ्यूज्ड ड्रिंक के रूप में डाइट में शामिल करती है. मजेदार बात ये है कि वह खुद इस ड्रिंक को ‘पॉइजन’ कहती हैं, क्योंकि इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता. कर्ली टेल्स की कामिया जानी से बातचीत के दौरान उन्होंने ये ड्रिंक रिक्वेस्ट पर उन्हें ऑफर भी किया था. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम@theshilpashetty)
अदरक सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद?
अदरक का इस्तेमाल भारतीय रसोई में सदियों से होता आ रहा है. चाय, काढ़े और सब्जियों से लेकर कई घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसमें जिंजरोल और शोगोल नाम के प्राकृतिक कंपाउंड पाए जाते हैं. ये अदरक को उसका तीखा स्वाद देते हैं और शरीर पर कई तरह के प्रभाव डालते हैं. अदरक का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से मतली, उल्टी और पेट की परेशानी में राहत पाने के लिए किया जाता रहा है. अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंट्री एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ (NCCIH) के मुताबिक, कुछ अध्ययनों में अदरक को गर्भावस्था के दौरान होने वाली मतली और उल्टी में फायदेमंद पाया गया है.
फिटनेस के लिए गट का हेल्दी रहना जरूरी
गट हेल्थ को सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है. लेकिन इसे हेल्दी रखे बिना फिटनेस गोल्स को अचीव करना लगभग नामुमकिन है. अनहेल्दी गट एजिंग प्रोसेस को भी फास्ट करता है. इसलिए जरूरी है कि हेल्दी खाने के साथ इसे पचाने के लिए भी जरूरी उपाय किए जाए. यही कारण है कि शिल्पा शेट्टी खाने से पहले अदरक के डाइजेस्टिव ड्रिंक का सेवन करती हैं.
कैसे बनाएं शिल्पा शेट्टी का पॉइजन ड्रिंक?
इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में अदरक के कुछ ताजे टुकड़े डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. जब अदरक का स्वाद पानी में अच्छी तरह आ जाए, तो इसे पी सकते हैं. इसे बहुत ज्यादा तेज या गाढ़ा बनाने की जरूरत नहीं है. शिल्पा शेट्टी रोज इसे खाने से पहले पीना पसंद करती है.
क्या रोज पी सकते हैं अदरक वाला पानी?
अदरक सामान्य मात्रा में खाने में इस्तेमाल करने पर ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है. लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी, सीने में जलन, दस्त और मुंह या गले में परेशानी हो सकती है. जिन लोगों को पहले से एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन की समस्या है, उन्हें अदरक का सेवन सावधानी से करना चाहिए. इसके अलावा, खून पतला करने वाली दवाएं लेने वाले लोगों को अदरक के सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
About the Author
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.