Last Updated:
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस बार उन्होंने श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के गाने ‘मिर्च मसाला’ पर अपने डांस का तड़का लगाया है. अक्षरा का अंदाज और उनके एक्सप्रेशंस देखकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. खास बात यह है कि वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने चाहने वालों से भी इसी गाने पर अपने वीडियो बनाने की अपील की है.
अक्षरा सिंह का नया वीडियो वायरल हो रहा है. फोटो साभार-@singhakshara/Instagram
नई दिल्ली. भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईठा’ के एक गाने के जरिए लोगों का ध्यान खींचा. फिल्म के गाने ‘मिर्च मसाला’ पर अक्षरा ने एक खास वीडियो बनाया, जिसमें उनका डांस और चेहरे के हाव-भाव गाने के बोल और धुन के साथ मेल खाते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने लोगों से अपने लिए भी वीडियो बनाने की अपील की.
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया. इसमें वह ‘मिर्च मसाला’ गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. गाने की धुन के साथ उनके डांस के अंदाज और चेहरे के हाव-भाव भी देखने लायक हैं.
‘हमारे गाने पर मेरी पहली रील… अब आपकी बारी’
वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे गाने पर मेरी पहली रील… अब आपकी बारी. आप सभी अपनी फेवरेट श्रद्धा को तो खूब सारा प्यार दें ही, साथ ही एक रील मेरे लिए भी बना देना ना. मुझे टैग जरूर करना, मुझे आपके वर्जन को देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा. मिलते हैं… 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में, ‘ईठा’ के साथ.’
View this post on Instagram