गोरे होने की चाहत किसे नहीं होती. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग आजकल क्या-क्या नहीं करते. गोरे होने के लिए तो लोग घर में ही फेयरनेस क्रीम की दुकान ही सजा देते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं तो आपको सचेत होने की जरूरत है. जी हां, गोरा होने की चाहत कहीं आपको किडनी का मरीज न बना दे. बाजार में मिलने वाली फेयरनेस और ब्राइटनिंग क्रीम को लेकर डॉक्टरों ने गंभीर चेतावनी दी है. इन क्रीमों में मौजूद मरकरी और स्टेरॉयड आपकी त्वचा ही नहीं, किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसी क्रीमों के इस्तेमाल से किडनी के फिल्टर खराब हो सकते हैं. यहां तक कि समय पर इलाज न मिलने पर किडनी फेल होने का खतरा भी रहता है. सोशल मीडिया पर गोरा बनाने के दावों के बीच जानिए इन क्रीमों का कितना खतरनाक सच सामने आया है.
पीएसआरआई अस्पताल (PSRI Hospital) के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि बंसल कहते हैं, ‘पिछले दो सालों में ऐसे कई केस सामने आए हैं, जहां फेयरनेस क्रीम की वजह से किडनी के फिल्टर पर असर पड़ता है. चेहरे को चमकदार बनाने के लिए गोरा बनाने के लिए क्रीम के अंदर स्टेरॉयड और मरकरी का इस्तेमाल किया जाता है. यह किडनी पर बुरा असर छोड़ती है और जब मरकरी का रेंज ज्यादा क्रीम के अंदर डाला जाए तो किडनी को यह प्रभावित करते हैं. क्रीम के अंदर जो केमिकल हैं, वो स्क्रीन के अंदर ऑब्जर्व हो जाते हैं और इम्यून सेल्स को प्रभावित करते हैं. वह किडनी के अगेंस्ट एंटीबॉडी बना देते हैं और यह एंटीबॉडी किडनी को प्रभावित करती है क्योंकि किडनी ब्लड को फिल्टर करने का काम करती है.’
क्या है फेयरनेस क्रीम का खतरनाक खेल
वह आगे कहते हैं, ‘नेफ्रोटिक सिंड्रोम किडनी के फिल्टर में से प्रोटीन का हद से ज्यादा निकलना या लीक होना और फिल्टर के छेद जब डैमेज होते हैं तो प्रोटीन ज्यादा लीक होने लगता है और किडनी पर इसका असर पड़ता है. और समय पर इलाज ना हो तो किडनी फेल हो जाती है. किडनी के आम तीन लक्षण हैं. बीपी हाई, पैरों में सूजन और बार-बार टॉयलेट आना. यह शुरुआती असर होता है. और जब किडनी से बार-बार प्रोटीन ज्यादा मात्रा में फिल्टर होगा तो बॉडी में खून की कमी हो जाएगी वह खाल में चला जाएगा और किडनी से डैमेज हो जाती है और प्रोटीन की मात्रा शरीर में काम होने से ऐसे सिंपटम आने लगते हैं.’
उन्होंने चेताते हुए कहा, ‘सोशल मीडिया एक सागर है और किसी सागर में हाथ डालकर आप निकलोगे तो अच्छी और बुरी दोनों चीज निकल सकती हैं. तो इसमें आपको दिमाग का इस्तेमाल करना होगा कि आपको अच्छी चीज लेनी है या बुरी चीज. किसी भी तरीके की क्रीम के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह कर लें. उसका प्रोडक्ट देखिए, उसका कंपोजिशन देखें, उसके बाद ही खरीदें. कोई भी क्रीम खरीदने से पहले यह देखें कि उसकी मैन्युफैक्चरिंग गवर्नमेंट सर्टिफाइड हो आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल मिनिमम करना चाहिए.’
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया नुकसान
वहीं, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ दीपाली भारद्वाज ने बताया, ‘कोई भी क्रीम किसी को काले से गोरा नहीं बना सकती और जो यह दावा करता है वह पूरी तरीके से झूठा है. क्योंकि इन क्रीम्स में मरकरी होता है, स्टेरॉयड होता है. यह कितनी मात्रा में है, पता नहीं होता क्योंकि भारतीयों की चमड़ी मोटी है कैंसर नहीं पकड़ता लेकिन इस तरीके की बीमारियां हो जाती. काला गोरा होना कुछ नहीं होता. स्वस्थ होना बेहद जरूरी है. चेहरे पर चमक लाना सरल है लेकिन काले को गोरा बनाना पॉसिबल नहीं है.. चेहरे को हेल्दी बनाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें लेकिन लोगों को लगता है कि हम ऐश्वर्या राय की तरह गोरी-चिट्ठी हो जाए तो यह नामुमकिन नहीं है. और रील पर दिखने वाले लोगों का मेकअप उन्हें चमकदार बनाता है यह बात भी समझनी होगी. गोरी क्रीम हो या फिर चांदनी ब्राइटनेस क्रीम हो, इसके नतीजे सबके सामने हैं कि किडनी पर इसका असर पड़ रहा है. स्क्रीन के साथ-साथ किडनी खराब हो रही है जो जानलेवा है. मरकरी सस्ता होता है वह आपको थोड़ा सा गोरा कर देता है लेकिन बंद कर दोगे तो आपका चेहरा और खराब हो जाएगा. इसलिए ऐसी कोई क्रीम न लगाएं जो स्टैंडर्ड कंपनी की मैन्युफैक्चर नहीं है. उनसे बच्चे किसी भी तरीके के सोशल मीडिया पर दिखाए गए विज्ञापन बचें.. डर्मास्यूटिक कंपनी की चीजों का ही इस्तेमाल करें.’
वह आगे कहती हैं, ‘गोरी या चांदनी क्रीम की बात नहीं है. हर उसे क्रीम से डरने की जरूरत है जो दावा करती है कि आपको चंद दिनों में गोरा कर देगी. वह आपको बीमार बना देग. आपकी सेहत पर असर डालेगी. कंज्यूमर अवेयरनेस बेहद जरूरी है. सरकार को कुछ करके कोड या टैग लाना चाहिए, जिससे इस तरीके की चीजों से लोग बच सके और उनकी सेहत पर असर ना हो. क्रीम के इस्तेमाल से चेहरा खराब हो जाता है, स्क्रीन खराब हो जाती है या और परेशानियां हो जाती हैं. इस तरीके के केस लगातार आते रहते हैं क्योंकि मरकरी का इस्तेमाल ही सबसे ज्यादा खतरनाक है. केमिकल और प्लास्टिक सब की लाइफ में आ चुका है लेकिन उसे जितना बचा जाए उतना ज्यादा जरूरी है. पॉल्यूशन का असर भी स्क्रीन पर पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर दिखाए गए इनफ्लुएंसर्स के प्रोडक्ट पर बिना सोचे समझे भरोसा ना करें चेहरे के लिए कुछ अच्छा करना है तो आपकी किचन में ही बहुत सारे ऐसे समान हैं इसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को और ज्यादा हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं. किसी भी तरीके के ब्यूटी प्रोडक्ट की कंपनी और मैन्युफैक्चरिंग का ध्यान रखें और अपने फेवरेट ब्रांड को दो से तीन महीने के दौरान बदलते रहे.’
क्रीम के इस्तेमाल पर लड़कियां क्या कहती हैं?
वहीं, न्यूज18 इंडिया ने कुछ लड़कियों की भी राय जानी. उनमें से एक ने कहा, ‘क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. अपनी स्किन टाइप को देखकर क्रीम लेते हैं और मुझे लगता है कि बिना सोचे समझे किसी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गोरी क्रीम इंस्टा पर जरूर ट्रेंड कर रही हैं लेकिन फेयरनेस क्रीम आपके लिए खतरनाक भी हो सकती हैं.’.
वहीं, एक महिला ने कहा कि हम तो ऐसी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करते. पाउडर का इस्तेमाल करते हैं और सोशल मीडिया पर गोरी और चांदनी क्रम काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है लेकिन किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले सोचना चाहिए कि उसके खतरनाक रिजल्ट भी हो सकते हैं..’ एक अन्य लड़की ने कहा कि मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कोई भी क्रीम लेने से पहले यह देख लेना चाहिए कि वह आपकी स्किन टोन और स्किन टाइप से मिलती है या नहीं और अच्छी ही कंपनी की क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए. किसी भी भ्रामक तरीके के ऐड देखकर कुछ भी उल्टा सीधा बिना सोचे समझे इस्तेमाल करने से बचें.
रिसर्च में क्या पाया गया
वहीं, रिसर्च एंड लैब टेस्टिंग के हेड (Research and lab testing Head) नीरज मिश्रा ने लेबोरेटरी के अंदर समझाया कि फेयरनेस और ब्राइटनिंग क्रीम में हेवी मेटल का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मरकरी आर्सेनिक एलइडी और कई केमिकल होते हैं. ये त्वचा पर बुरा असर डालते हैं. इसके साथ ही साथ यह केमिकल बॉडी में ऑब्जर्व होकर किडनी तक को खराब कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि काला गोरा रंग नहीं होता खूबसूरती आंखों में होती है और लोगों को समझना चाहिए कि जो नेचुरल चीज है, उसे बदला नहीं जा सकता लेकिन लोग भ्रामक विज्ञापन को देखकर उसके पीछे भागने लगते हैं. तो ऐसे में किसी भी क्रीम का या किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसके कंपोजिशन को देख ले उसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को देखें उसके बाद इस्तेमाल करें.
हेल्थ एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर समीर भाटी का कहना है कि किसी भी ब्राइटनिंग या ब्यूटी क्रीम क्रीम के पैकेट पर जो लगी हुई चीज हो वह जरूरी नहीं है कि उसमें हो. ऐसे में दो चीज समझने की जरूरत है कि Labelled और Undeclared Ingredients का अंतर समझें. गोरी और चांदनी ब्राइटनिंग क्रीम में मरकरी पाई गई है और इसकी क्वांटिटी 12500 ppm बताई जा रही है और ते सीमा से ज्यादा के मैटेलिक केमिकल्स भी पाए गए हैं. इसलिए किसी भी क्रीम को खरीदते समय यह सारी चीज जरुर चेक करें और सर्टिफाइड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल किया जाए और कोशिश करें कि इस तरीके के प्रोडक्ट्स ज्यादा इस्तेमाल न करें.