Last Updated:
King Movie Runtime: बॉलीवुड में अब फिल्मों की लंबाई कमाई के रास्ते में रुकावट नहीं बन रही है. तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्में भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही हैं. इस साल ऐसी चार फिल्मों ने दुनियाभर में 4,380 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं. अब शाहरुख खान की अगली फिल्म भी इसी कतार में शामिल हो सकती है. दिलचस्प है कि इसका रनटाइम उनकी पिछली बड़ी हिट फिल्मों से काफी ज्यादा बताया जा रहा है.
नई दिल्ली. फिल्म कितनी लंबी होनी चाहिए? बॉलीवुड में यह सवाल लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है. एक दौर था जब मेकर्स को डर रहता था कि ज्यादा लंबी फिल्म देखकर दर्शक बोर हो सकते हैं. इसलिए कहानी को छोटा रखने पर जोर दिया जाता था. लेकिन अब बॉक्स ऑफिस की तस्वीर कुछ और ही कहानी बता रही है. ‘धुरंधर 2’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों ने साबित किया है कि दर्शक अच्छी कहानी के लिए सिनेमाघरों में तीन-चार घंटे बिताने को भी तैयार हैं. इसी बीच शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है, जो उनके करियर के एक पुराने रिकॉर्ड से जुड़ी है. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram
शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 17 मिनट हो सकता है. यह जानकारी अमेरिकी टिकट बुकिंग वेबसाइट Fandango की लिस्टिंग के आधार पर सामने आई है. हालांकि, अभी मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है. फिल्म की अंतिम लंबाई सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही साफ होगी. पहले फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 35 मिनट बताया जा रहा था. ऐसे में नई जानकारी ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram
अब अगर 3 घंटे 17 मिनट का रनटाइम सही साबित होता है तो शाहरुख को अपनी फिल्म के लिए करीब 20 साल बाद इतना लंबा समय देना होगा. उनकी साल 2006 में रिलीज हुई ‘कभी अलविदा ना कहना’ 3 घंटे 13 मिनट की थी. इसके बाद उनकी कई बड़ी फिल्में आईं, लेकिन कोई भी तीन घंटे से ज्यादा लंबी नहीं रही. यहां तक कि ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों का रनटाइम भी तीन घंटे से कम था. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
शाहरुख की फिल्म की लंबाई को सिर्फ एक रिकॉर्ड के तौर पर नहीं देखना चाहिए. इसके पीछे बॉक्स ऑफिस का एक दिलचस्प ट्रेंड भी है. इस साल कई ऐसी फिल्में सफल रही हैं, जिनकी कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए मेकर्स ने तीन घंटे से ज्यादा का समय लिया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, चार लंबी फिल्मों ने दुनियाभर में मिलकर करीब 4,380.49 करोड़ रुपये कमाए.
शाहरुख खान की पिछली फिल्मों से तुलना करें तो ‘किंग’ का रनटाइम काफी ज्यादा नजर आता है. साल 2023 में रिलीज हुई ‘पठान’ 2 घंटे 26 मिनट की थी. ‘जवान’ 2 घंटे 49 मिनट और ‘डंकी’ 2 घंटे 41 मिनट की थी. इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. अगर ‘किंग’ की लंबाई 3 घंटे 17 मिनट रहती है तो यह ‘पठान’ से करीब 51 मिनट ज्यादा लंबी होगी. खास बात यह है कि दोनों फिल्मों के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं. यानी ‘पठान’ के बाद सिद्धार्थ एक बार फिर शाहरुख के साथ एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं, लेकिन इस बार कहानी के लिए ज्यादा समय मिलने वाला है. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram
किंग’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के कारण फिल्म में कई किरदारों को जगह दी गई है. ऐसे में कहानी को विस्तार से दिखाने के लिए ज्यादा समय की जरूरत हो सकती है. हालांकि, मेकर्स ने रनटाइम बढ़ाने की वजह नहीं बताई है. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram
सिद्धार्थ आनंद इससे पहले ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी एक्शन फिल्में बना चुके हैं. शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने पसंद किया था. अब ‘किंग’ में दोनों की वापसी पर नजरें हैं. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिलहाल ‘किंग’ के रनटाइम को लेकर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है. लेकिन अगर फिल्म सचमुच 3 घंटे 17 मिनट की होती है, तो शाहरुख के करियर में यह एक खास बदलाव होगा. फोटो साभार-@iamsrk/Instagram