Last Updated:
हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टॉम हैंक्स को साउथ सिनेमा की फिल्म ‘महाराज’ इतनी पसंद आई कि वह महीनों बाद भी उसके एक कलाकार को नहीं भूल पाए हैं. फिल्म में इस कलाकार की एक्टिंग ने उन्हें इस कदर प्रभावित किया कि दोबारा मुलाकात होने पर भी वह उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने यह भी माना कि ऐसा किरदार निभाना उनके लिए भी आसान नहीं होता. आखिर कौन है यह कलाकार?
टॉम हैंक्स ने इस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की.
नई दिल्ली. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी खूबसूरती और एक्टिंग के चर्चे दुनियाभर में होते हैं. दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, नयनतारा और रश्मिका मंदाना जैसी एक्ट्रेसेज की लोकप्रियता भी किसी से छिपी नहीं है. लेकिन इस बार हॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर का दिल किसी ऐसी भारतीय एक्ट्रेस ने जीत लिया है, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोगों ने सोचा होगा. खास बात यह है कि उनकी अदाकारी का असर इतना गहरा रहा कि फिल्म देखने के कई महीने बाद भी वह उन्हें याद करते रहे. यहां तक कि दोबारा मुलाकात होने पर उन्होंने खुद इस एक्ट्रेस का जिक्र छेड़ दिया. आखिर कौन है यह हसीना.
इस बात का खुलासा इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की बोर्ड मेंबर कविता गुप्ता ने किया है. उन्होंने बताया कि टॉम हैंक्स ने विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ देखने के बाद किसकी तारीफ की और क्यों उनकी एक्टिंग हॉलीवुड के इस बड़े सितारे के जेहन में रह गई.
टॉम हैंक्स को पसंद आई ‘महाराजा’
कविता गुप्ता ने हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत में टॉम हैंक्स से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत में लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट (LACMA) के एक समारोह में उनकी मुलाकात टॉम हैंक्स से हुई थी. बातचीत के दौरान हैंक्स ने उनसे भारत की तीन अच्छी फिल्मों के नाम बताने को कहा था. कविता ने उन्हें विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ देखने की सलाह दी थी.
निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी ‘महाराजा’ साल 2024 में रिलीज हुई थी.
‘मैं अब भी उस लड़की को भूल नहीं पा रहा हूं’
इसके बाद 7 नवंबर को दोनों की मुलाकात एक बार फिर LACMA आर्ट एंड फिल्म गाला में हुई. इस बार टॉम हैंक्स ने खुद ‘महाराजा’ का जिक्र छेड़ दिया. उन्होंने फिल्म में काम करने वाली एक युवा एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की. कविता के मुताबिक, हैंक्स ने कहा, ‘मैं अब भी उस लड़की को भूल नहीं पा रहा हूं… वह कितनी शानदार एक्ट्रेस है. मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर पाता, मैंने तो उस आदमी को मार ही दिया होता!’
सचना नामिदास की एक्टिंग के हॉलीवुड एक्टर मुरीद हो गए. फोटो साभार-रेडिट
इस एक्ट्रेस की एक्टिंग ने जीता दिल
टॉम हैंक्स जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे थे, वह सचना नामीदास हैं. उन्होंने फिल्म ‘महाराजा’ में विजय सेतुपति की बेटी ज्योति का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी में उनका किरदार बेहद अहम है. सचना ने अपने अभिनय से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था. उनके काम को इतना पसंद किया गया कि उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला.
क्या है ‘महाराजा’ की कहानी?
निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी ‘महाराजा’ साल 2024 में रिलीज हुई थी. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विजय सेतुपति एक नाई का किरदार निभाते हैं. कहानी एक ऐसी पुलिस शिकायत से शुरू होती है, जो पहली नजर में बेहद अजीब लगती है. दरअसल, महाराजा अपने घर से गायब हुई एक चीज की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचता है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं. फिल्म की कहानी सीधे तरीके से आगे नहीं बढ़ती, बल्कि अलग-अलग घटनाओं के जरिए दर्शकों के सामने सच्चाई रखती है. फिल्म में विजय सेतुपति और सचाना नामिदास के अलावा अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास और नट्टी सुब्रमण्यम भी अहम भूमिकाओं में हैं.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें