Last Updated:
Namit Malhotra On Ramayana Controversy : ‘रामायण’ में यश के रावण के किरदार को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. कुछ दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आया तो कुछ ने फिल्म में रावण को ज्यादा तवज्जो देने पर सवाल उठाए. सोशल मीडिया पर इसे लेकर महिमामंडन के आरोप भी लगे. अब फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इन सवालों पर अपनी बात रखी है.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, लेकिन इसके साथ कई सवाल भी उठ रहे हैं. किसी को फिल्म में यश के रावण का किरदार जरूरत से ज्यादा बड़ा लग रहा है तो कोई इसके भारी-भरकम बजट और कमाई के गणित पर सवाल कर रहा है. अब फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इन दोनों मुद्दों पर खुलकर बात की है. उन्होंने रावण को ज्यादा स्क्रीन टाइम देने की वजह बताई. फाइल फोटो.
फिल्म में यश ने रावण का किरदार निभाया है. उनके लुक, एक्शन और स्क्रीन पर मौजूदगी की काफी चर्चा हुई. लेकिन कुछ दर्शकों को लगा कि फिल्म में रावण को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया गया है. यहां तक कि कुछ लोगों ने मेकर्स पर रावण को महिमामंडित करने का आरोप भी लगाया. फाइल फोटो.
हाल ही में दूरदर्शन के साथ बातचीत में नमित मल्होत्रा से इसी बारे में सवाल किया गया. इस पर उन्होंने आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा, ‘हमने रावण को अच्छा नहीं दिखाया है. लोगों को यश पसंद आए हैं, जो एक सुपरस्टार हैं. उन्हें यश की एक्टिंग अच्छी लगी है. पूरी फिल्म में रावण ने कोई अच्छा काम नहीं किया. उसने तबाही मचाई और इतना आतंक फैलाया कि उस आतंक को खत्म करने के लिए प्रभु श्रीराम को आना पड़ा.’ फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने आगे कहा, ‘हम चाहते हैं कि लोग समझें कि हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जिससे हर कोई जुड़ाव महसूस कर सके. फिल्म में रावण की कोई तारीफ नहीं की गई है. हमने सिर्फ उसका सफर दिखाया है कि जब वह बच्चा था, तब से लेकर रावण बनने तक उसका जीवन कैसा रहा. वह दशानन कैसे बना और बचपन से इतना शक्तिशाली कैसे हुआ? एक अहम सवाल यह भी है, जो आज तक किसी ने नहीं पूछा कि अगर रावण इतना बुरा था तो ब्रह्मा जी और भगवान शिव ने उसे वरदान क्यों दिए? अगर भगवान ने खुद उसे वरदान दिया था तो उसने जरूर कुछ ऐसा किया होगा, जिसकी वजह से उसे यह वरदान मिला.’ फाइल फोटो.
प्रोड्यूसर के मुताबिक, रावण के पास अपार शक्तियां थीं. लेकिन धीरे-धीरे उसका अहंकार इतना बढ़ गया कि वह खुद को सही और दूसरों को गलत समझने लगा. यही उसका सबसे बड़ा पतन बना. नमित का कहना है कि फिल्म में रावण की ताकत और उसके सफर को दिखाना जरूरी था, ताकि दर्शक समझ सकें कि भगवान राम के सामने कितने शक्तिशाली विरोधी की चुनौती थी. फाइल फोटो.
रावण के किरदार पर बात करने के बाद नमित मल्होत्रा ने फिल्म की कमाई और बजट को लेकर उठ रहे सवालों पर भी अपनी बात रखी. दरअसल, ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है. इसके दोनों पार्ट का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया है. ऐसे में फिल्म की कमाई के बावजूद इसके मुनाफे को लेकर चर्चा हो रही है. फाइल फोटो.
इस पर नमित का अंदाज काफी बेबाक रहा. उन्होंने फिल्म के बिजनेस पर सवाल उठाने वाले क्रिटिक्स को जीरो रेटिंग देने की बात कही. उनका मानना है कि फिल्म के कारोबार पर टिप्पणी करने वाले कई लोगों को इस बिजनेस की पूरी समझ नहीं है. उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि फिल्म मुनाफा कमाएगी. नमित के मुताबिक, भगवान राम के आशीर्वाद से फिल्म को फायदा होगा. उन्होंने ‘रामायण’ को अपनी बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि वह आगे भी इस तरह की करीब 25 और फिल्में बनाना चाहते हैं. फाइल फोटो.
विवादों के बीच फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी लगातार चर्चा में है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म ने 23 दिनों में दुनियाभर में 1,790.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. 28 नवंबर 2026 को सामने आए सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की भारत में नेट कमाई 1,000.55 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1,195.10 करोड़ रुपये है. विदेशों से फिल्म ने 595 करोड़ रुपये कमाए हैं.
नमित मल्होत्रा ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी अपनी प्लानिंग साफ की है. ‘रामायण’ का पार्ट अब दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा. पहले इसे 2027 में लाने की योजना थी, लेकिन मेकर्स ने इसे एक साल आगे बढ़ा दिया है. नमित के मुताबिक, टीम जल्दबाजी में फिल्म पूरी नहीं करना चाहती. वह दूसरे पार्ट को पहले से ज्यादा भव्य बनाना चाहते हैं. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फाइल फोटो.