Last Updated:
इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में हैं. फिल्म अपनी कहानी या गाने के लिए नहीं, बल्कि अवनीत कौर के डांस नंबर को लेकर चर्चा में है. गाने में अवनीत के डांस स्टेप्स देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं. लोगों ने इसकी कोरियोग्राफी पर भी सवाल उठाए हैं. लोग इस गाने के ऑब्जेक्टिफिकेशन पर नाराजगी जाहिर की है. इतना ही नहीं, यूजर्स ने इसकी तुलना जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ के गाने से भी कर दी है.
विवादों में इमरान हाशमी का ‘गनमास्टर G9’ का ये गाना
नई दिल्ली. इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ रिलीज से बाद से ही चर्चा में है. लेकिन ये फिल्म अपनी कहानी या एक्टर्स की वजह से नहीं, बल्कि अवनीत कौर के एक डांस नंबर को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, फिल्म के एक गाने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं. इसकी कोरियोग्राफी पर सवाल उठा रहे हैं. यूजर्स ने इसकी तुलना जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ के गाने से कर दी है.
इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ में अवनीत कौर के डांस नंबर पर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. ये विवाद गाने के डांस स्टेप्स को लेकर हो रहा है. यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए कोरियोग्राफी पर भी सवाल उठाए हैं.कई लोगों ने अवनीत के डांस की तुलना जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ के गाने से की है.लोग कह रहे हैं कि एक्ट्रेसेस को आइटम नंबर तक सीमित करना गलत है.
लोगों ने उठाया अवनीत के गाने पर सवाल
लोग इस गाने पर सवाल उठा रहे हैं और लगातार इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को इस तरीक से पेश करन को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. फिल्म में अवनीत कौर एक खास डांस नंबर भी है. जिसमें उन्होंने बहुत ही अजीब स्टेप दिए हैं, लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी. कुछ यूजर्स ने गाने के डांस स्टेप्स को आपत्तिजनक बताया, तो कुछ ने इसकी तुलना जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ के गाने से कर दी.
यूजर्स ने जमकर सुनाई खरी खोटी
एक सोशल मीडिया यूजर ने अवनीत की उम्र का जिक्र करते हुए लिखा कि वह अभी 25 साल की हुई हैं, लेकिन उन्हें इस तरह के आइटम नंबर करने के लिए क्यों कहा जा रहा है? यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर एक्ट्रेसेस को ऐसे गानों के जरिए पेश करने का सिलसिला कब बंद होगा. साथ ही ‘पेड्डी’ और ‘ईथा’ का जिक्र करते हुए कहा कि अब इस तरह के गानों को लेकर इंडस्ट्री को सोचना चाहिए. वहीं, एक दूसरे यूजर ने गाने की कोरियोग्राफी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरह ‘पेड्डी’ के गाने को लेकर लोगों ने विरोध किया था, वैसी प्रतिक्रिया अब इस गाने पर देखने को नहीं मिल रही है. कुछ लोगों ने अवनीत के टैलेंट की बात करते हुए कहा कि उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काफी अच्छा काम किया है, लेकिन अब उन्हें इस तरह के डांस नंबर में देखना निराशाजनक है.
बता दें कि एक अन्य यूजर ने लिखा कि अवनीत जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस को इस तरह के गानों तक सीमित करना ठीक नहीं है. इतना ही नहीं लोगों ने तो ये तक कहा है कि खुद को स्ट्रॉन्ग दिखाने वाली महिलाएं, खुद को इंडिपेंडेंट बताने वाली महिलाएं आखिर ऐसे डांस स्टेप्स करने के लिए हामी ही क्यों देती हैं. कई यूजर्स ने फिल्म इंडस्ट्री में आइटम सॉन्ग के नाम पर एक्ट्रेसेस को गलत तरीके स पेश करने के तरीके पर भी नाराजगी जाहिर की है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें