Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रामायण’ का विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है. चौथे हफ्ते में कदम रखने के बावजूद रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. शनिवार यानी रिलीज के 24वें दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. यह मूवी एक दिन पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार चुकी है.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर हर नए कीर्तिमान रच रही है. इसकी रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ी हो, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला अभी थमा नहीं है. चौथे हफ्ते में एंटर करने के बावजूद फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कि 24वें दिन ‘रामायण’ ने भारत में कितना बिजनेस किया है.
शनिवार को ‘रामायण’ ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मारते हुए अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है. ऐसा कमाल दिखाने वाली यह चौथी इंडियन फिल्म बन चुकी है. अब इसके 24वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें 23वें दिन के कलेक्शन के मुकाबले उछाल देखने को मिल रहा है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रात 11 बजे तक 14.65 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो शुक्रवार के 8.45 करोड़ रुपये के मुकाबले 73.4 फीसदी की अच्छी बढ़त है. ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर जी9’ जैसी फिल्मों की रिलीज के बावजूद वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आया है. इसी के साथ ‘रामायण’ का अब भारत में कुल कलेक्शन 1015.20 करोड़ रुपये हो चुका है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
Add News18 as
Preferred Source on Google
खास बात है कि रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ अब ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’, ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के बाद ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली चौथी भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार ‘रामायण’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. रिलीज से ठीक 15 दिन पहले दशहरे के मौके पर इसकी एडवांस बुकिंग खोली गई थी. आलम यह रहा कि सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के टिकट बेच डाले. पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इसने बॉलीवुड इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ ने अपने पहले हफ्ते में ही 564.60 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली थी. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसके खाते में 299.15 करोड़ रुपये आए, जबकि तीसरे हफ्ते में भी इसने 128.35 करोड़ रुपये का मजबूत कारोबार किया. अब अपनी शानदार रफ्तार के दम पर यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस के 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री ले चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य रामायण पर बनी है, जो दुनिया के सबसे प्राचीन साहित्यिक ग्रंथों में से एक है. इसमें भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम की कथा और पत्नी सीता के अपहरण के बाद असुरराज रावण के खिलाफ उनके संघर्ष को दिखाया गया है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा लारा दत्ता, शोभना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल और आदिनाथ कोठारे भी अहम किरदारों में हैं, जबकि अनुपम खेर ने जटायु को अपनी आवाज दी है. फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होगा. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)