Last Updated:
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनेगी. निर्माता अर्जुन सरजा इसका निर्देशन करेंगे. फिल्म का निर्माण अनूप मोहन कर रहे हैं और यह नौ भाषाओं में रिलीज होगी.
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में जो हुआ, उसने देशभर को हिलाकर रख दिया था. दरअसल पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद देशभर में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला. भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था. अब इस घटना पर फिल्म बनने जा रही है जिसका ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. चलिए बताते हैं आखिर कौन ये मूवी बनाने जा रहा है.
फिल्म निर्माता अर्जुन सरजा पहलगाम ने आतंकवादी हमले और उसके जवाब में भारत द्वारा किये गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने की घोषणा की है. वह खुद इस फिल्म का डायरेक्शन करने जा रहे हैं.
पहलगाम पर फिल्म
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में
पहलगाम आतंकवादी हमला अप्रैल 2025 में हुआ था, जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए गए.
9 भाषा में बनेगी फिल्म
फिल्म की पटकथा मेजर विजय भार्गव ने लिखी है, जो इस परियोजना को एक अलग दृष्टिकोण देते हैं. अपने सैन्य अनुभव और सेवा, बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की वास्तविकताओं की समझ के आधार पर उन्होंने ऐसी कहानी को वास्तविकता और भावनात्मक गहराई देने का प्रयास किया है, जिसमें इन दोनों पहलुओं की जरूरत है. फिल्म नौ भाषाओं में बनाई जाने की योजना है.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें