Last Updated:
ओटीटी शो ‘गुल्लक 5’ की एक्ट्रेस हेली शाह ने ग्लोबल संकट के बीच पैसों की बचत और सही निवेश को बेहद जरूरी बताया है. उन्होंने अपने पिता से सीख लेकर म्यूचुअल फंड और एफडी जैसे सही विकल्पों में निवेश करने से बचने की सलाह दी. हेली ने टीवी से ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ कदम बढ़ाने की ओर भी बात की.
एक्ट्रेस हेली शाह ओटीटी शो ‘गुल्लक 5’ से पॉपुलर हुई हैं.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस हेली शाह ओटीटी शो ‘गुल्लक’ के पांचवें सीजन में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीत रही हैं. उन्होंने आज के दौर में पैसों की बचत और सही निवेश को लेकर बड़ी ही काम की बात कही है. दुनिया भर में चल रहे तनाव और आर्थिक उतार-चढ़ाव के बीच हेली ने लोगों को सलाह दी है कि अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि हमारे देश में बचपन से ही ‘गुल्लक’ और बचत का एक इमोशनल रिश्ता रहा है, लेकिन आज के समय में सिर्फ पैसे बचाना ही काफी नहीं है. बल्कि उसके लिए सही जानकारी होना और सही जगह निवेश करना भी उतना ही अहम है. हेली ने प्रधानमंत्री की अपील का जिक्र करते हुए सलाह दी कि पारंपरिक तरीके से ज्यादा सोना खरीदने के बजाय म्यूचुअल फंड्स जैसे विकल्पों में पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
हेली ने अपनी पर्सनल लाइफ का उदाहरण देते हुए बताया कि पैसों की बचत करने का यह हुनर उन्होंने किसी क्लास से नहीं, बल्कि अपने पिता को देखकर सीखा है. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने कभी उन्हें बिठाकर किताबी ज्ञान नहीं दिया, लेकिन घर के माहौल और पिता के फाइनेंशियल फैसलों को देखकर ही उन्होंने अपनी समझ विकसित की. आज वे खुद यह तय करती हैं कि उनकी कमाई का कितना हिस्सा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जाएगा और कितना म्यूचुअल फंड में निवेश होगा. उनका मानना है कि हर इंसान को अपने खर्चों को लेकर समझदारी बरतनी चाहिए और सूझबूझ से काम लेना चाहिए, क्योंकि आज के इस दौर में आपकी सही फाइनेंशियल सिक्योरिटी ही आपको आने वाले कल के संकटों से बचा सकती है.
बदली जा सकती है लोगों की सोच
हेली ने टेलीविजन इंडस्ट्री से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के अपने सफर और उसकी चुनौतियों पर भी खुलकर बात की. हेली ने माना कि छोटे पर्दे के कलाकारों के लिए सबसे बड़ी मुश्किल लोगों की बनी-बनाई धारणाओं से बाहर निकलना होता है. आज भी कई मेकर्स और दर्शक कलाकारों को ‘टीवी एक्ट्रेस’ के टैग से ही देखते हैं. हेली के लिए भी यह एक बड़ी चुनौती थी कि वे अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर काम करें, जिसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी. हालांकि, हेली का मानना है कि अगर आपको सही मौका मिले और आप लगातार अच्छा काम करते रहें, तो लोगों की सोच को धीरे-धीरे बदला जा सकता है. ओटीटी उनके लिए बिल्कुल ऐसा ही शानदार जरिया साबित हुआ है.
About the Author
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें