Last Updated:
बिग बॉस तेलुगु के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है.सुपरस्टार नागार्जुन एक बार फिर ‘बिग बॉस तेलुगु सीजन 10’ लेकर वापस लौट रहे हैं. एंडेमोल शाइन इंडिया ने सोशल मीडिया पर इस नए सीजन का एक धमाकेदार प्रोमो शेयर कर इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. जानिए इस बार शो में क्या कुछ नया देखने को मिल सकता है.
नई दिल्ली: एंडेमोल शाइन इंडिया ने भारत के सबसे बड़े और मशहूर एंटरटेनमेंट स्टूडियोज में से एक के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है. कंपनी का मानना है कि दमदार कहानियां और शानदार एंटरटेनमेंट लोगों को हर बैकग्राउंड और हर उम्र के दर्शकों से जोड़ सकते हैं. यही वजह है कि कंपनी ने लगातार ऐसा कंटेंट तैयार किया है जो दर्शकों के दिलों को छू जाता है. सालों से यह स्टूडियो दुनिया के कुछ सबसे बड़े और हिट शोज़ को भारतीय दर्शकों के हिसाब से बनाता आ रहा है, जिसमें ग्लोबल अंदाज और लोकल पसंद का एक बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है.
इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, इस स्टूडियो ने अब ‘बिग बॉस तेलुगु सीजन 10’ का एलान कर दिया है. इस नए सीजन की पहली और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली झलक खुद सुपरस्टार नागार्जुन ने फैंस के सामने पेश की है.
धमाकेदार प्रोमो आउट
शोज के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नागार्जुन का एक धमाकेदार अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का एक और बड़ा डोज देने का वादा करता है. तेलुगु बिग बॉस के इस आने वाले सीजन का एलान करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस बार आप जो देखने वाले हैं, वो बिग बॉस का दशावतार रूप है. खेल बदलेगा, उम्मीदें बदलेंगी और एक नया इतिहास रचा जाएगा. वहीं दीपक धर की लीडरशिप में एंडेमॉल शाइन इंडिया भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस बन चुका है, जो पूरे भारतीय एंटरटेनमेंट जगत में अपना दबदबा बनाए हुए है.
View this post on Instagram