Last Updated:
‘पेड्डी’ की धमाकेदार सफलता के बाद निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने बड़ी इच्छा जताई है. उन्होंने मेगास्टार चिरंजीवी को डायरेक्ट करने की तमन्ना जाहिर कर दी है. डायरेक्टर की बात सुनने के बाद मेगास्टार चिरंजीवी भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने बुच्ची बाबू सना को मजेदार अंदाज में जवाब दिया.
नई दिल्ली. सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा को बुच्ची बाबू ने डायरेक्ट किया. राम चरण के किरदार ने सभी को चौंका दिया. आलम ये है कि अब फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना अब टॉलीवुड में हॉट टॉपिक बन गए हैं. हाल ही में उन्होंने मेघास्टार चिरंजीवी को डायरेक्ट करने की अपनी इच्छा जाहिर की है.
‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. कलेक्शन के मामले में भी यह तेजी से आगे बढ़ रही है. इस शानदार कामयाबी के बीच बुच्ची बाबू साना ने मेगास्टार चिरंजीवी को डायरेक्ट करने की अपनी दिली इच्छा खुलकर जाहिर की. इस पर चिरंजीवी ने बेहद ही मजाकिया और दिलचस्प जवाब दिया है. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
हाल ही में एक सक्सेस इवेंट के दौरान बुच्ची बाबू ने मेगास्टार चिरंजीवी के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया. उन्होंने बताया कि ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान चिरंजीवी कई बार सेट पर पहुंचे थे और पूरी टीम का हौसला बढ़ाया था. रिलीज के बाद भी उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक दौरान एक इंटरव्यू में बुच्ची बाबू ने कहा,’हर डायरेक्टर चिरंजीवी के साथ फिल्म बनाने का सपना देखता है. मुझे भी यह मौका मिले, यही चाहता हूं. उन्होंने कहा कि मुझे आपके साथ फिल्म करने का एक मौका दीजिए’. ‘
बुच्ची बाबू की ये बात सुनकर चिरंजीवी से रहा नहीं गया और वह हंस दिए. उन्होंने बिना देर किया बुच्ची को जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘क्या तुम राम चरण की तरह उछलोगे और दौड़ोगे? अगर हां, तो एल्लु एल्लवय्या यानी यानी जाओ भाई जाओ, तुम्हारे साथ फिल्म क्या करूं.’ चिरंजीवी के इस मजाकिया तंज को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े.अब सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है.
चिरंजीवी ने भी ‘पेद्दी’ की खूब तारीफ की. उन्होंने राम चरण की एक्टिंग के साथ-साथ बुच्ची बाबू की विजन की तारीफ की. ‘पेद्दी’ की सफलता के बाद बुच्ची बाबू को कई नए ऑफर्स मिल रहे हैं.
बुच्ची बाबू ने इससे पहले ‘उप्पेना’ से बतौर निर्देशक अपनी पहचान बनाई थी. ये बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म थी. अब ‘पेड्डी’ की सफलता ने उन्हें टॉलीवुड के बड़े निर्देशकों की कतार में ला खड़ा किया है. फिल्म में राम चरण के नए अंदाज को भी काफी पसंद किया गया. अब देखना होगा कि चिरंजीवी के साथ काम करने का उनका यह सपना कब सच होता है.