Last Updated:
Ekta Kapoor Produced Comedy Movies on OTT: एकता कपूर भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की बड़ी प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ के तहत कई कमर्शियली रूप से सफल फिल्में और टीवी शोज दी हैं. उनकी फिल्मों को क्रिटिक्स ने भी सराहा है. यहां हम आपको एकता कपूर की बेस्ट 5 कॉमेडी फिल्मों के बारे में बात रहे हैं, जिन्हें आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
एकता कपूर ने वैसे तो हर जॉनर की फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. उन्होंने सस्पेंस लेकिन उनकी कॉमेडी फिल्मों की बात ही अलग है. एकता ने वैसे तो कई एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्मों को निर्माण किया है, लेकिन हम आपको उनकी 5 बेस्ट फिल्मों को बताने जा रहे हैं. इनमें से एक फिल्म में कोई हीरो नहीं था, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इन सभी फिल्मों को आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
साल 2024 में आई फिल्म ‘क्रू’ हीस्ट कॉमेडी है, जिसमें तीन एयर होस्टेस सोने की तस्करी के रैकेट में फंस जाती हैं. फिल्म में तब्बू, कृति सैनन और करीना कपूर खान लीड रोल में हैं. फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. क्रिटिक्स से फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था. बाद में यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई, जहां आप इसे देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलवा, साल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ और 2023 में आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा स्टारर ‘ड्रीम गर्ल’ सिर्फ 28 करोड़ के बजट में बनी और 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
यह कॉमेडी फ्रेंचाइजी एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो एक लड़की आवाज निकाल सकता है. एक कॉल सेंटर में काम करता है और फिर कई तरह की समस्याओं का सामना करता है. ‘ड्रीम गर्ल’ को जियो हॉटस्टार पर जबकि ‘ड्रीम गर्ल 2’ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
साल 2023 में आई ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ कमिंग-ऑफ-एज सेक्स कॉमेडी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी, लेकिन क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले. फिल्म में भूमि पेडनेकर ने लीड रोल निभाया. अनिल कपूर सपोर्टिंग रोल में हैं. यह एक सिंगल लड़की की जिंदगी और उसके दोस्तों के साथ प्यार, महिला दोस्ती और समाजिक टैबू को दिखाती है. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
भूमि पेडनेकर स्टारर ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ 45 करोड़ रुपए के बजट में बनी लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन महज 9-10 करोड़ रहा. फिर भी उसने सेक्स, दोस्ती और महिलाओं की आजादी पर खुलकर बात कीय फ्लॉप हुई, मगर मैसेज हिट रहा. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
साल 2018 में आई ‘वीरे दी वेडिंग’ एक रोम-कॉम कॉमेडी है. फिल्म की कहानी चार बचपन की सहेलियां की है, जो एक शादी के लिए फिर से मिलती हैं और रिश्तों, शादी और बड़े होने की जटिलताओं से जूझती हैं. करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर यह महिला केंद्रित बडी कॉमेडी फिल्म है. इसे जी5 पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
साल 2019 में आई ‘जजमेंटल है क्या’ में कंगना रनौत और राजकुमार राव लीड रोल में थे. यह एक डार्क कॉमेडी है. 40 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)