Last Updated:
Patharchatta Benefits : पत्थरचट्टा को पाषाणभेद, पर्णबीजी और पणफुट्टी के नाम से भी जाना जाता है. यह ऐसा पौधा है जिसे घर के आंगन, गमले या बगीचे में आसानी से लगाया जा सकता है. इसकी पत्तियों से नए पौधे भी तैयार हो जाते हैं. लोकल 18 से लखीमपुर खीरी की आयुष चिकित्सक डॉ. ऋचा श्रीवास्तव बताती हैं कि किडनी स्टोन (पथरी) को तोड़ने, सूजन कम करने, पाचन सुधारने और लिवर को स्वस्थ रखने में पत्थरचट्टा का जवाब नहीं. पत्थरचट्टा के पत्तों में सैपोनिन होता है, जो कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल को टूटने में मदद करता है. इससे किडनी स्टोन पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है.
लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का तराई इलाका सिर्फ अपनी हरियाली और प्राकृतिक संपदा के लिए ही नहीं, बल्कि यहां पाए जाने वाले कई औषधीय पौधों के लिए भी जाना जाता है. इन्हीं में से एक है पत्थरचट्टा, जिसे आमतौर पर पाषाणभेद, पर्णबीजी और पणफुट्टी के नाम से भी जाना जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम Kalanchoe pinnata है, जिसे Bryophyllum pinnatum नाम से भी जाना जाता है. यह ऐसा पौधा है जिसे घर के आंगन, गमले या बगीचे में आसानी से लगाया जा सकता है. अनुकूल परिस्थितियों में यह पौधा तेजी से बढ़ता है और इसकी पत्तियों से नए पौधे भी तैयार हो जाते हैं. लखीमपुर खीरी की आयुष चिकित्सक डॉ. ऋचा श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि पत्थरचट्टा के पत्तों और स्वरस बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. हालांकि किसी भी औषधीय पौधे का सेवन व्यक्ति की स्थिति और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही करना चाहिए.
डॉ. ऋचा के मुताबिक, पत्थरचट्टा का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. खासकर किडनी स्टोन (पथरी) को घोलने, सूजन कम करने, पाचन सुधारने और लिवर को स्वस्थ रखने में. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह इम्युनिटी बढ़ाता है. यह पौधा आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके कई औषधीय गुण होते हैं. पत्थरचट्टा के पत्तों में सैपोनिन होता है, जो कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल को टूटने में मदद करता है, जिससे किडनी स्टोन पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है.
पत्थरचट्टा का सेवन सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. इसमें सूजन-रोधी और दर्द निवारक गुण होते हैं, जो गठिया, गाउट और दूसरी सूजन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक है. पत्थरचट्टा हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है. रक्त वाहिकाओं को आराम देकर और रक्तचाप कम करके बीपी कंट्रोल करता है. डॉ. ऋचा बताती हैं कि पत्थरचट्टा का सेवन इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने में मददगार है. इसमें मौजूद विटामिन सी और दूसरे बायो एक्टिव यौगिक शरीर को संक्रमणों से लड़ने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. यह पाइल्स (बवासीर) जैसी समस्याओं में भी राहत देता है.
ऐसे करें सेवन
पत्थरचट्टा का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने, लिवर और किडनी को स्वस्थ रखने, पथरी निकालने और पाचन सुधारने में मदद करता है. इसके लिए इसकी ताजी पत्तियों का रस (1-2 चम्मच पानी या काढ़े के साथ) या पत्तियों को चबाया जाता है. सुबह खाली पेट सेवन करना ज्यादा फायदेमंद है.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें