Last Updated:
Tv actress sanchita: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की एक उभरती हुई एक्ट्रेस संचिता उगले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. संचिता ने कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दिया था और एक्टिंग की राह चुन ली. इसको लेकर उन्होंने 2025 में एक वीडियो भी पोस्ट किया था जो अब काफी वायरल हो रहा है.
Tv actress sanchita, Kumkum bhagya actress sanchita: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की कहानी.
Tv actress sanchita, Kumkum bhagya actress sanchita: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. महज 22 साल की उम्र में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री संचिता उगले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 15 जून 2026 को उनके महाराष्ट्र के नालासोपारा स्थित घर में मृत पाए जाने की खबर सामने आई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है.संचिता की मौत की खबर ने उनके परिवार, दोस्तों, फैंस और टीवी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है. खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी पोस्ट को देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वह किसी परेशानी से जूझ रही हैं. यही वजह है कि उनके अचानक चले जाने की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया.
पढ़ाई से ज्यादा एक्टिंग में लगा दिल
संचिता उगले महाराष्ट्र में पली-बढ़ीं. बचपन से ही उन्हें अभिनय और मंच पर प्रदर्शन करने का शौक था. स्कूल के दिनों से ही वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं और मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं.उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई महाराष्ट्र में पूरी की हालांकि उच्च शिक्षा को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन इतना जरूर कहा जाता है कि उन्होंने बहुत कम उम्र में अभिनय को अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया था. इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने पढ़ाई से ज्यादा ध्यान एक्टिंग पर देना शुरू किया.
View this post on Instagram