Last Updated:
Mrunal Thakur Prime Movies : मृणाल ठाकुर ने कई यादगार फिल्में की हैं. वे बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी मशहूर हैं. ‘सीता रामम’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली मृणाल ठाकुर की कुछ यादगार फिल्में अमेजन प्राइम पर मौजूद हैं. अगर आप मृणाल ठाकुर की एक्टिंग के दीवाने हैं, तो आप प्राइम वीडियो पर मौजूद उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों का अपने करीबियों के साथ लुत्फ उठा सकते हैं.
नई दिल्ली: मृणाल ठाकुर ने बीते कुछ सालों में अपनी खास जगह बनाई है. एक्ट्रेस की कुछ फिल्मों को आईएमडीबी ने अच्छी रेटिंग दी है. वे ओटीटी पर भी हिट रही हैं. अगर आप ओटीटी पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो प्राइम वीडियो का रुख कर सकते हैं. यहां आप उनकी ‘सीता रामम’ सहित 5 बेहतरीन फिल्में देख पाएंगे.
(फोटो साभार: IMDb)
‘सीता रामम’ मृणाल के करियर की शानदार मूवी है. फिल्म साल 1964 के बैकड्रॉप पर बनी है. कहानी एक भारतीय सेना के अधिकारी और उसे मिलने वाले मिस्ट्री लेटर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म से मृणाल ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी सादगी के साथ-साथ अपनी एक्टिंग का हर किसी को दीवाना बना दिया था. (फोटो साभार: IMDb)
‘सीता रामम’ 5 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म एक बड़ी कमर्शियल हिट साबित हुई, जिसने दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी. इसे ग्लोबल लेवल पर भी दिखाया गया और विदेशी बाजारों में भी इसे अच्छी सफलता मिली. मृणाल ठाकुर का स्टारडम बढ़ाने में इस फिल्म का बड़ा रोल है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्शन और सस्पेंस से भरी ‘बाटला हाउस’ में मृणाल ठाकुर का यादगार रोल है. फिल्म साल 2008 में हुए मशहूर पुलिस एनकाउंटर पर बनी है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक ईमानदार पुलिस अफसर को विरोध का सामना करना पड़ता है. मृणाल ने इसमें उनकी पत्नी का मजबूत किरदार निभाया था. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म ‘तूफान’ मुंबई की झुग्गियों से निकले एक स्ट्रीट फाइटर की कहानी है, जो बॉक्सिंग की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए जी-जान लगा देता है. फिल्म में मृणाल ने ‘अनन्या’ नाम की लड़की का रोल प्ले किया है, जो हर कदम पर उस बॉक्सर का हौसला बढ़ाती है. (फोटो साभार: IMDb)
अगर आपको हल्के-फुल्के पारिवारिक ड्रामे पसंद हैं, तो आप ‘द फैमिली स्टार’ देख सकते हैं. यह फैमिली ड्रामा और रोमांस का बहुत ही प्यारा पैकेज है. इसकी कहानी हैदराबाद के एक ऐसे आर्किटेक्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बड़े परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ अपनी लव लाइफ और गलतफहमियों को सुलझाने की कोशिश करता है. विजय देवरकोंडा के साथ मृणाल की जोड़ी काफी पसंद की गई थी. (फोटो साभार: IMDb)
‘डकैत: अ लव स्टोरी’ 2026 की एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है. इसे शनील देव ने डायरेक्ट किया है, जो बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म है. उन्होंने अदिवि शेष के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है. फिल्म की शूटिंग तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में एक-साथ की गई थी. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, ज़ैन मैरी खान और अतुल कुलकर्णी सपोर्टिंग रोल में हैं. इसे 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)