साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म जेलर 2 का नया और धमाकेदार गाना बिंदास रिलीज हो गया है. इस डांस नंबर के साथ ही बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपना तमिल डेब्यू भी कर लिया है. गाने में रजनीकांत के ट्रेडमार्क स्वैग और स्टाइल के साथ नोरा फतेही के कातिलाना डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर आते ही यह ट्रैक ट्रेंड करने लगा है और फैंस रजनीकांत व नोरा की इस नई ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं. फिल्म के इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है और जेलर 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है.