Blood Type and Cancer Risk: कैंसर आज के समय में एक बेहद गंभीर और तेजी से बढ़ती बीमारी बन चुका है. हालिया मेडिकल रिसर्च में ब्लड ग्रुप और कैंसर के बीच एक नया संबंध सामने आया है. डॉक्टर रिद्धि पांडे के अनुसार कई केस स्टडीज में देखा गया है कि ‘O’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में ‘A’ और ‘AB’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में पेट का कैंसर और पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा थोड़ा अधिक होता है. हालांकि डॉक्टर ने साफ किया है कि यह केवल एक मेडिकल ऑब्जर्वेशन है और केवल ब्लड ग्रुप के आधार पर यह बिल्कुल तय नहीं किया जा सकता कि किसी व्यक्ति को कैंसर होगा ही. कैंसर होने के पीछे मुख्य रूप से खराब जीवनशैली, धूम्रपान, शराब का सेवन, तनाव, फास्ट फूड और प्रदूषण जैसे बड़े कारण जिम्मेदार होते हैं. इसलिए सिर्फ ब्लड ग्रुप को इसके लिए दोषी मानना सही नहीं है. डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड ग्रुप चाहे जो भी हो, कैंसर से बचने का सबसे बड़ा हथियार एक हेल्दी लाइफस्टाइल, संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर बॉडी चेकअप कराना है.डॉक्टर की बात इस वीडियों में विस्तार से जानिए.