पाली. राजस्थान के पाली जिले में अब बड़ी से बड़ी जांच के लिए भी मरीजों को जांच रिपोर्ट का दूसरे दिन का इंतजार नहीं करना पडेगा, क्योंकि अब यहां पर मरीजों को महज 2 घंटो के अंदर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी. पाली के जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल के बाद इस तरह की व्यवस्था अब पाली के 7 प्रमुख अस्पतालो में लागू हो पाई है. जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल पर अब मरीजों को पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 7 प्रमुख अस्पतालों में सैंपल देने के अधिकतम 2 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की है.
सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य इलाज की प्रक्रिया को तेज करना है ताकि मरीज को उसी दिन रिपोर्ट दिखाकर डॉक्टर से परामर्श और दवा मिल सके. इससे मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी. सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध करवाकर उपचार प्रक्रिया को तेज और सुगम बनाना है. अक्सर यह देखा जाता था कि मरीजों को रिपोर्ट के लिए अगले दिन या कई घंटों तक अस्पताल में रुकना पड़ता था या दोबारा चक्कर काटने पड़ते थे. अब नई व्यवस्था के तहत, चिकित्सक उसी दिन मरीज की रिपोर्ट देखकर तुरंत सही उपचार और दवा शुरू कर सकेंगे. इससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी.
इन 7 प्रमुख अस्पतालों में शुरू हुई सुविधा
जिला चिकित्सालय, सोजत
जिला चिकित्सालय, बाली
उप जिला अस्पताल, सुमेरपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मारवाड़ जंक्शन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सादड़ी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तखतगढ़
इन जरूरी जांचों की रिपोर्ट मिलेगी दो घंटे में
हीमोग्लोबिन (Hb) और सीबीसी (CBC)
ब्लड शुगर (रक्त शर्करा)
ईएसआर (ESR) और टीएलसी / डीएलसी (TLC/DLC)
ब्लड ग्रुप और बीटी एवं सीटी (Bleeding & Clotting Time)
मलेरिया कार्ड टेस्ट, एचआईवी (HIV) और वीडीआरएल (VDRL)
विडाल टेस्ट (टाइफाइड के लिए)
यूरिन एल्ब्यूमिन एवं शुगर और यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट (UPT)
स्टूल ओवा एवं अन्य आवश्यक जांचें.
मरीजों को मिलेगी राहत
सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि इस नवाचार का उद्देश्य मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध करवाकर उपचार प्रक्रिया को तेज और सुविधाजनक बनाना है. नई व्यवस्था के तहत चिकित्सक उसी दिन जांच रिपोर्ट देखकर मरीज का उपचार शुरू कर सकेंगे. इससे मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल आने की परेशानी से भी राहत मिलेगी. जिले में फिलहाल यह व्यवस्था सात चिकित्सा संस्थानों में शुरू की गई है.