Last Updated:
Panchayat Season 5 trailer: मनोरंजन की दुनिया में और फिल्मों के शौकीनों के दिलो पर छाप छोड़ने वाली वेब सीरीज पंचायत सीजन-5 का ट्रेलर भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया. ट्रेलर मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित उसी फुलेरा गांव में लॉन्च किया गया जो सीरीज में दिखाया गया है. इस दौरान पंचायत की पूरी स्टारकास्ट ने अपना अनुभव सजा किया..
पंचायत सीज़न 5 का ट्रेलर लॉन्च
आचार्य शिवकांत/भोपाल. Panchayat Season 5 web series, ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी वेब सीरीज ‘पंचायत’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने को तैयार है. फुलेरा गांव की सादगी, देसी अंदाज और दिलचस्प किरदारों ने इस सीरीज को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया है. यही वजह है कि इसके हर सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है.
इसी लोकप्रियता के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को पंचायत सीजन-5 का ट्रेलर भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया. खास बात यह रही कि ट्रेलर लॉन्च के लिए मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित उसी फुलेरा गांव को चुना गया, जहां इस लोकप्रिय वेब सीरीज की शूटिंग हुई है.
पंचायत की पूरी स्टारकास्ट का अनुभव
इस खास आयोजन ने एक बार फिर फुलेरा गांव को सुर्खियों में ला दिया. ट्रेलर लॉन्च में पंचायत की पूरी स्टारकास्ट का जमावड़ा देखने को मिला. अभिनेता जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, सुनीता राजवर और अशोक पाठक समेत सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और लेखक चंदन कुमार मौजूद रहे. सभी कलाकारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए नए सीजन को लेकर अपने अनुभव और तैयारियों को साझा किया.
दर्शकों को मनोरंजन का नया डोज
पंचायत की पहचान उसकी सहज कहानी, ग्रामीण परिवेश और दमदार अभिनय से बनी है. अब सीजन-5 के ट्रेलर लॉन्च के बाद दर्शकों की निगाहें एक बार फिर फुलेरा गांव की नई कहानी पर टिक गई हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इस बार पंचायत के किरदार अपनी जिंदगी और गांव के नए घटनाक्रमों के साथ दर्शकों को किस तरह मनोरंजन का नया डोज देते हैं. मध्य प्रदेश की मिट्टी से जुड़ी फुलेरा गांव की कहानी ने ओटीटी की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया है, पंचायत सीजन-5 का भव्य ट्रेलर लॉन्च उसी लोकप्रियता की एक और झलक बन गया.
About the Author
With more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard …
और पढ़ें