Last Updated:
Ramayana Movie Worldwide Collection Till Now: रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24 दिन में भारत में 1000 करोड़ के पार जा चुका है तो वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1800 करोड़ के पार. चलिए बताते हैं 24वें दिन रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा.
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन हो चुके हैं. इन दिनों में इसने कई रिकॉर्ड धवस्त किए और कई कीर्तिमान ये जल्द स्थापित भी कर सकती है. भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म भी बन चुकी है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड कमाई में भी टॉप पर आने से ये कुछ कदम दूर है. चलिए बताते हैं रामायण का 24वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा.
रामायण ने 24वें दिन 14.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसे शनिवार का भरपूर फायदा मिला और अभी भी कमाई डबल डिजिट में हुई. ये कमाई 7028 शोज में चल रही फिल्म से हुई. इतना ही नहीं शुक्रवार की तुलना में शनिवार को रणबीर कपूर-यश की फिल्म में 73.4% का उछाल भी आया है.
भाषाओं में कलेक्शन की बात करें तो इसने हिंदी में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. 24वें दिन इसने हिंदी में 9.50 करोड़, तमिल में 1.90 करोड़, मलयालम में 1.60 करोड़ और कन्नड़ में 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब तक नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ने भारत में 1212 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन कर लिया है. जबकि नेट कलेक्शन 1015 करोड़ रुपये हो चुका है. भारत में नेट कलेक्शन के मामले में रामायण दूसरी बड़ी फिल्म बन गई है.
सैकनिल्क के मुताबिक, भारत की टॉप 5 नेट कलेक्शन वाली फिल्मों की बात करें तो पहले नंबर पर अभी भी पुष्पा 2 है जिसने 1234 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया था तो दूसरे नंबर पर धुरंधर 2 है जिसने 1149 करोड़ और बाहुबली ने 1030 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया था. इस लिस्ट में रामायण चौथे नंबर पर और बॉलीवुड फिल्मों के मामले में दूसरे नंबर पर है. जल्द ही रामायण इस लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर आ सकती है.
What is the total collection of Ramayana?: रामायण के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अब तक इसका कुल बिजनेस 1814 करोड़ रुपये हो चुका है. 24वें दिन रामायण ने 7 करोड़ का ओवरसीज मार्केट से कारोबार किया है. रामायण का अगला निशाना 2000 करोड़ के क्लब में शामिल होना है.
बता दें रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब तक सिर्फ 24 दिन में ये 1800 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. अगर ये 2000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाती है तो इंडियन सिनेमा में इतिहास रच देगी.