Last Updated:
एक्ट्रेस संचिता उगले कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. संचिता के निधन से पेरेंट्स सदमे में हैं. मां और पिता का रो-रोककर बुरा हाल है. उन्होंने आरोप लगाया कि संचिता को टॉर्चर किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि वह खोई-खोई रहती थी. घर पर किसी से बात नहीं करती थी. पुलिस का कहना है कि उनके पेरेंट्स किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
संचिता उगाले की मौत से सदमे में पेरेंट्स.
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के मौत से इंडस्ट्री में रोष में है. 22 साल की एक्ट्रेस की मौत पर हर कोई दुख जता रहा है. संचिता की फैमिली का रो-रोकर बुरा हाल है. फैमिली ने आरोप लगाया है कि संचिता को टॉर्चर किया जा रहा था. फैमिली ने कहा, “उसे काफी परेशान किया जा रहा था. वो घर पर किसी से बात नहीं करती थी. शांत-शांत रहती थी.” पीड़ित फैमिली पुलिस से मांग कर रहा है कि संचिता उगले की खुदकुशी के पीछे जो भी उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.
संचिता उगले के पिता, मां, मौसी और भाई सब साथ में हैं. संचिता की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता रोते हुए अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांग रहे है. संचिता अपने पेरेंट्स के साथ पालघर के नालासोपारा एरिया में रहती थीं. 14 जून को जब संचिता ने कथित तौर पर सुसाइड किया, तब उनके पिता ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया.
पिता ने पुलिस को बताया कि संचिता ने आत्महत्या कर ली. अपने कमरे में फांसी लगा ली. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का पता नहीं चल पाया. उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है.
पुलिस ने बताया कि संचिता के पिता का कहना है कि एक्ट्रेस की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उनके पिता ने किसी पर आत्महत्या के लिए दबाव बनाने का आरोप नहीं लगाया है. किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाया. लेकिन संचिता के भाई ने टीवी इंडस्ट्री पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने संचिता की मौत को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ा.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें