Last Updated:
‘कुमकुम भाग्य’ और ‘साजन घर’ जैसे टीवी शो में काम कर चुकी संचिता उगले ने 22 की उम्र में आत्महत्या कर ली. उनकी मौत को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. मामले में अब नया मोड़ आया है. उनकी करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने एक्टर उज्जवल शर्मा पर उत्पीड़न के आरोप लगाए. इतना ही नहीं, उन्होंने उज्जवल पर संचिता से पैसे लेने के भी आरोप लगाए हैं.
संचिता उगले की मौत के बाद दोस्त एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sanchita_ugale)
मुंबई. ‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने 22 की उम्र में मौत को गले लगा लिया. संचिता की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. संचिता ने 14 जून को महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उनकी मौत के बाद, एक्ट्रेस इंद्राक्षी कांजीलाल ने आरोप लगाया कि संचिता को उनके ‘साजन घर’ के को-एक्टर उज्जवल शर्मा मेंटली हैरेस करते थे. उज्जवल ने दावा किया था कि संचिता अपने पिछले रिलेशनशिप से भी परेशान थीं. हालांकि, इंद्राक्षी ने इसे भी खारिज कर दिया.
इंद्राक्षी कांजीलाल ने उज्जवल शर्मा के आरोपों पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि उज्जवल संचिता की पर्सनल लाइफ के बारे में ऐसा नहीं बोल सकते. वह इतने करीब नहीं थे. टेलीचक्कर के मुताबिक, इंद्राक्षी ने कहा, “उज्जवल ने संचिता से पैसे उधार लिए थे और बाद में उसके साथ बुरा व्यवहार किया. जब संचिता ने पैसे वापस मांगे तो उज्जवल ने उन्हें अपमानित किया, धमकी दी और मारने की धमकी भी दी.”
इंद्राक्षी कांजीलाल ने आगे कहा, “मेरे पास उनके चैट के स्क्रीनशॉट हैं जिसमें उज्जवल ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया और संचिता को अपमानित किया. संचिता ने उत्पीड़न और जो कुछ भी वह झेल रही थी, उसकी शिकायत संबंधित सीनियर्स से की थी. लेकिन बाद में उन्हें समझ आ गया कि कुछ बदलने वाला नहीं है, इसलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया.”
View this post on Instagram