Last Updated:
Where is Munna Bhai actor Vishal Thakkar? मुन्नाभाई एमबीबीएस का वो हीरो जिसने सिर्फ 7 मिनट का रोल निभाया था और हर किसी का ध्यान खींचा था. असल जिंदगी में उस हीरो के साथ जो हुआ वो हैरान करने वाला था. दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्टर विशाल ठक्कर मिसिंग केस की.
संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई MBBS ने दुनियाभर में लोगों को इंप्रेस किया था. फिल्म की कहानी हो या छोटा मोटा हर किरदार, सब लोगों के दिलों में बस गए. ऐसे ही एक सपोर्टिंग रोल में लड़का नजर आया. जो जवान था, खूबसूरत था मगर प्यार में धोखा खाकर बैठा था.
जी हां, हम उसी लड़की की बात कर रहे हैं जो प्यार में धोखा खाने के बाद अपनी जिंदगी खत्म कर लेना चाहता है. जैसे तैसे उसकी जिंदगी बच जाती है और उसे गम से निकालने में संजय दत्त मदद करते हैं. तब गाना भी बजता है ‘अपुन जैसे टपोरी’. जी हां उस लड़के का किरदार एक्टर विशाल ठक्कर ने निभाया था.
विशाल ठक्कर का रोल मु्न्ना भाई एमबीबीएस में छोटा सा था लेकिन काफी मजबूत था. जैसे फिल्म में उन्हें प्यार में धोखा मिला था. असल जिंदगी में भी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि वह आजतक एक पहेली बने हुए हैं. दरअसल विशाल ठक्कर दस साल लापता हो गए थे. चलिए बताते हैं आखिर कब और कैसे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
विशाल ठक्कर ने मुन्नभाई भाई एमबीबीएस में करीब सात मिनट का रोल निभाया होगा मगर ये आजतक लोगों के जहन से निकल नहीं पाया है. संजय दत्त की फिल्म से पहले मधुर भंडारकर की चांदनी बार में भी उन्होंने काम किया था तो कई टीवी शोज में भी वह नजर आए थे जैसे- आहट, किस देश में है मेरा दिल, कहानी हमारे महाभारत की, तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लेकर थपकी प्यार की.
छोटी सी उम्र में विशाल ठक्कर इंडस्ट्री में काम करने लगे थे. कुछ फिल्मों के रोल ऐसा हिट हुए थे कि उनका करियर सेट ही लग रहा था. मगर 31 दिसंबर 2015 में कुछ ऐसा हुआ कि उनकी और उनके परिवार की पूरी जिंदगी ही तबाह हो गई.
‘इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक, 31 दिसंबर 2015 ही वो तारीख थी जब मां ने विशाल ठक्कर को आखिरी बार देखा था. एक्टर ने मां से 500 रुपये उधार लिए और कहा था कि वह दोस्तों के साथ स्टार वॉर्स: द फॉर्स अवेकेंस देखने जा रहे हैं. मां ने बेटे को विदा किया और रात करीब साढ़े दस बजे घर से रवाना हो गए.
जिस रात पूरा देश न्यू ईयर के जश्न में डूबा था उसी रात करीब 1 बजे उन्होंने अपने बिजनेसमैन पिता महेंद्र को मैसेज किया कि वह अपने दोस्त के यहां पार्टी में जा रहे हैं और कल मिलेंगे. बस ये विशाल ठक्कर का परिवार को आखिरी मैसेज था. एक्टर न्यू ईयर इवनिंग पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही थे. वह अहमदाबाद हाईवे पर एक रिजॉर्ट में गए थे. दोनों ने समय बिताया और खाना पीना खाया.
तभी विशाल ठक्कर ने गर्लफ्रेंड से कहा कि उन्हें अंधेरी में अपने एक दोस्त से मिलना है तो उन्हें निकलना होगा. इसके बाद विशाल को कभी भी किसी ने नहीं देखा. आजतक ये नहीं पता चल पाया है कि एक्टर के साथ क्या हुआ. पुलिस को भी नहीं पता कि एक्टर के साथ कुछ अनहोनी हुई, किडनैपिंग हुई या क्या. ये केस अगवाह का भी नहीं था क्योंकि घरवालों को कभी फिरौती का कॉल भी नहीं आया.
शुरुआत में पुलिस को विशाल ठक्कर की गर्लफ्रेंड पर शक हुआ लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं मिका कि उनपर शक किया जा सके. मगर एक बात थी जो पुलिस को खटकी. वो किस्सा इससे कुछ अलग था. विशाल ठक्कर की मां ने जांच में बताया था कि लापता होने से तीन महीने पहले वह एक विवाद में फंस गए थे. दरअसल उस समय उनकी एक पुरानी गर्लफ्रेंड थीं जिन्होंने झगड़े के बाद एक्टर पर रेप और मारपीट के आरोप लगाए थे. मामला तब भी पुलिस तक पहुंचा था लेकिन फिर दोनों की सुलह हो गई थी और शिकायत वापस ले ली थी.
इंडियन एक्सप्रेस में ही पुलिस ने बताया था कि विशाल ठक्कर को आखिरी बार 1 जनवरी की सुबह करीब 11.45 बजे देखा गया था जहां वह अंधेरी में एक ऑटोरिक्शा ले रहे थे. उसी दिन दिन में करीब 12.10 मिनट पर एक्टर के फेसबुक अकाउंट से न्यूईयर की बधाई पोस्ट की गई थी. ये उनका आखिरी पोस्ट भी था. इसके उनका फोन भी तभी बंद था और आखिरी कॉल डेटा रिकॉर्ड भी घोड़बंदर रोड की थी.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम कर चुके विशाल ठक्कर के आसपास के लोगों को लगता है कि उस घटना का उनपर गहरा असर पड़ा था. बदनामी और इस झंझट के बाद से उन्हें काम मिलने में भी दिक्कत हुई थी. लेकिन विशाल ठक्कर के साथ आखिर क्या हुआ ये आजतक नहीं पता चल पाया है. एक्टर की मां आज भी इसी उम्मीद में बैठी हैं कि कभी तो उनका बेटा लौटेगा.