Last Updated:
अमीषा पटेल और इमरान अब्बास की दोस्ती एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. पाकिस्तानी एक्टर ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया. पोस्ट वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. दिलचस्प बात यह है कि पहले भी उनकी नजदीकियों को लेकर चर्चाएं हो चुकी हैं. हालांकि, दोनों हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते आए हैं.
अमीषा पटेल इमरान अब्बास को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘सकीना’ एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह बना है पाकिस्तान के मशहूर एक्टर इमरान अब्बास का एक खास पोस्ट. अमीषा पटेल के जन्मदिन पर इमरान ने एक रोमांटिक अंदाज वाला वीडियो शेयर किया. साथ ही उन्हें ‘बेस्टी’ कहकर बर्थडे विश भी किया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया. दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों की दोस्ती सुर्खियों में आई हो. इससे पहले भी एक वीडियो ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दी थी.
दरअसल, इमरान अब्बास ने 9 जून को अमीषा पटेल के जन्मदिन के मौके पर एक खास वीडियो साझा किया था. वीडियो में दोनों सितारे बेहद शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच लिया है. इस वीडियो में दोनों अमीषा की 2002 में आई फिल्म ‘क्रांति’ का सुपरहिट गाना ‘दिल में दर्द सा जगा है’ गाते और परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. इमरान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘हेप्पी बर्थडे टू माई बेस्टी’. हालांकि, जन्मदिन को कुछ दिन बीत चुके हैं, लेकिन यह वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लोग कर रहे हैं रिएक्ट
वीडियो में दोनों सितारों की बॉन्डिंग देखकर फैंस जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें ‘क्यूट जोड़ी’ बताया, जबकि कुछ ने दोनों को किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में साथ देखने की इच्छा जताई. वहीं कुछ लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की. इस सब चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गई हैं.
View this post on Instagram