Last Updated:
साल 2003 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म में पहले ऐश्वर्या राय नजर आने वाली थीं. लेकिन बाद में फिल्म किसी दूसरी हीरोइन को मिल गई. लेकिन इस फिल्म की वजह से ऐश्वर्या के हाथ से कई प्रोजेक्ट चले गए थे.
नई दिल्ली. ऐश्वर्या राय किसी फिल्म से बाहर कर दी जाए, सुनकर अजीब लगता है. लेकिन ये एक बड़ा सच है. जहां मेकर्स ऐश्वर्या के साथ काम करने से कतराते हैं, वहीं एक फिल्म से एक्ट्रेस को बाहर कर दिया गया था. बाद में उस फिल्म में रानी मुखर्जी नजर आई थीं.
हम बात कर रहे हैं साल 2003 में आई शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘चलते-चलते’ की. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 11 करोड़ रुपये था, जबकि इसने 19 करोड़ 44 लाख रुपये का कलेक्शन किया था.
इस हिसाब से फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में रानी मुखर्जी नजर आई थीं. इस फिल्म के जरिए रानी पहली बार शूटिंग के दौरान ग्रीस गई थीं. इस बात का खुलासा उन्होंने ही किया था. शूटिंग ग्रीस के मशहूर मिकोनोस आइलैंड और राजधानी एथेंस में हुई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक अलग अवतार में नजर आई थीं.इससे पहले ऐसा लुक उनका बाकी फिल्मों में नहीं देखा गया था. रानी के मुताबिक, मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने फिल्म में उनकी आंखों के साथ एक्सपेरिमेंट किया था.
फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे. साथ ही उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था. ये फिल्म उन्होंने अपने बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस की थी. चलते-चलते के अलावा रानी रेड चिलीज की फिल्म पहेली में भी नजर आई थीं.
बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म के लिए पहली पसंद ऐश्वर्या राय थीं. उन्होंने फिल्म का एक गाना भी शूट कर लिया था. निर्देशक अजीज मिर्जा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऐश्वर्या के साथ सिर्फ एक गाने की शूटिंग ‘प्रेम नगरिया की तुम भी डगरिया चलो’ शूट हो चुका था.
अजीज मिर्जा की फिल्म से वह फिर अचानक वह बाहर हो गईं. पूछने पर डायरेक्टर ने भी कुछ साफ जवाब नहीं दिया था कि उन्हें क्यों हटाया गया. बाद में रानी फिल्म की हीरोइन बनीं. मीडिया में खबरें आई थीं कि सलमान खान ने फिल्म के सेट पर हंगामा किया था और इसी वजह से हालात बिगड़ गए थे. हालांकि इस मामले पर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.
बता दें कि इस फिल्म के बाद उन्हें शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था. इस बात का खुलासा ऐश्वर्या ने सिमी ग्रेवाल के शो में किया था कि बिना वजह मुझे कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया. इस बात का उन्हें बहुत बुरा लगा था.