Last Updated:
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में माही ने एक बार फिर अनुपमा की पीठ में छुरा घोंपा है. आरवी से हाथ मिलाकर माही ने अनुपमा के खिलाफ जहर उगला, वहीं आरवी ने अनुपमा पर सावी की मौत का फायदा उठाने का आरोप लगाया. जानिए बांकू के अचानक गायब होने और एक्सीडेंट की खबर से घर में कैसे मचा हड़कंप.
अनुपमा और आरवी में हुई बहस (फोटो साभार-youtube grabe)
नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में माही का अजीब बर्ताव और आरवी का गुस्सा पूरी कहानी को एक नया मोड़ दे रहा है. अनुपमा एक तरफ दिग्विजय और आरवी के बीच की गलतफहमी दूर करने की कोशिश कर रही है.
वहीं दूसरी तरफ घर के लोग माही के बदले हुए तेवरों को देखकर पूरी तरह हैरान हैं. चलिए बताते हैं आज के एपिसोड में क्या हुआ.
अनुपमा से धोखा न करने की वार्निंग
एपिसोड की शुरुआत में माही पूछती है कि क्या दिग्विजय ने सावी को नहीं मारा. इस पर दिग्विजय सवाल करते हैं कि कोई बाप अपनी बेटी को कैसे मार सकता है. इसके बाद अनुपमा और हसमुख दिग्विजय को आरवी से मिलने के लिए मनाते हैं. वहीं दूसरी तरफ माही छुपकर आरवी को खबर देने की कोशिश करती है. किंजल उसे रंगे हाथों पकड़ लेती है और साफ शब्दों में हिदायत देती है कि वह अनुपमा के साथ बार बार धोखा देना बंद करे.
आरवी ने अनुपमा पर लगाए गंभीर आरोप
आरवी अचानक अनुपमा के पास पहुंचता है. अनुपमा उससे दिग्विजय के साथ पुरानी दुश्मनी खत्म करने की बात करती है. लेकिन आरवी भड़क जाता है और आरोप लगाता है कि दिग्विजय ने उससे सावी को छीन लिया था. आरवी यही नहीं रुकता और अनुपमा पर तंज कसता है कि वे लोग सावी की मौत को भुनाने के लिए उसके नाम पर कैफे चला रहे हैं. अनुपमा उसे समझाती है कि उसने ही सावी का विला और कैफे छीना था. जब बांकू अनुपमा के सपोर्ट में आता है तो आरवी उसकी भी बेइज्जती कर देता है.
माही ने अनुपमा के खिलाफ उगला जहर
आरवी और माही की अलग से बातचीत होती है. माही आरवी का माइंडसेट देखकर उसका सपोर्ट करने लगती है. माही आरवी से कहती है कि अनुपमा और दिग्विजय की दोस्ती सिर्फ दोस्ती नहीं उससे कहीं ज्यादा है. माही अनुपमा पर भड़ास निकालते हुए कहती है कि अनुपमा ने उससे कभी प्यार नहीं किया और वह अपने फायदे के लिए किसी का भी इस्तेमाल कर सकती है. आरवी माही को भरोसा दिलाता है कि वह बुरा इंसान नहीं है.
बंकू के गायब होने से मची नई सनसनी
प्रेम और राही अनुपमा को बताते हैं कि वे आरवी के साथ बिजनेस डील नहीं तोड़ रहे हैं. दिग्विजय आरवी को चेतावनी देता है कि वह प्रेम और राही को नुकसान न पहुंचाए. लेकिन आरवी साफ कह देता है कि सावी के नाम पर चल रहे कैफे में उसका भी हिस्सा है और वह इसे कभी भी छीन सकता है. प्रीकैप में दिखाया गया है कि बंकू अचानक गायब हो जाता है. पाखी पर शक जताया जाता है कि उसने बांकू को पैसों का ताना मारा था. तभी एक एक्सीडेंट की खबर आती है जिससे अनुपमा और दिग्विजय डर जाते हैं.
About the Author
मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
और पढ़ें