Last Updated:
फोटो में नजर आ रही मासूम सी लड़की ने टीवी शो से खूब लोकप्रियता बटोरी थी. टीवी की यह टाइल्ड आर्टिस्ट आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. दर्शकों ने उन्हें टीवी शो ‘अलादीन’ में ‘प्रेंसेस यास्मीन’ के मासूम किरदार में भरपूर प्यार दिया. उन्होंने एक लंबे ब्रेक के दौरान अपनी पढ़ाई और खुद पर ध्यान दिया. जब उन्होंने वापसी की, तो उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर सब हैरान थे. उन्होंने अपनी ‘क्यूट गर्ल’ की पुरानी इमेज को छोड़कर बोल्ड-ग्लैमरस अवतार अपनाया. आज वे अपने बेबाक फैशन और डांस के दम पर इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं.
नई दिल्ली: फोटो में दिख रही मासूम लड़की आज मशहूर हीरोइन हैं. उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे स्टार के साथ काम किया है. एक्ट्रेस की कहानी किसी परी कथा जैसी है. उन्होंने बचपन में टीवी पर एक बेहद प्यारा और मासूम किरदार निभाया था. वे जब बड़ी हुईं, तो शो को अलविदा कह दिया और जब कुछ समय बाद लौटीं, तो उनका बिल्कुल अलग और ग्लैमरस अवतार देखकर हर कोई दंग रह गया.
हम एक्ट्रेस अवनीत कौर की बात कर रहे हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने सफर की शुरुआत एक बेहद टैलेंटेड बाल कलाकार के रूप में की थी. उन्होंने सबसे पहले डांस रियलिटी शोज में अपने हुनर का जलवा बिखेरा और फिर टीवी सीरियल्स में छोटे-छोटे रोल करने लगीं. उनकी मासूमियत और प्यारी मुस्कान ने बहुत ही कम उम्र में दर्शकों का दिल जीत लिया था.
अवनीत के करियर में एक बड़ा मोड़ आया, जब उन्हें मशहूर फैंटेसी शो ‘अलादीन – नाम तो सुना होगा’ मिला. इस शो में उन्होंने ‘प्रिंसेस यास्मीन’ का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई. उनके लंबे बाल, पारंपरिक कपड़े और नेक दिल वाली जादुई पर्सनैलिटी ने उन्हें हर बच्चे की पसंदीदा राजकुमारी बना दिया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कई सालों तक अवनीत को टीवी जगत में उनकी इसी प्यारी, पॉजिटिव और संस्कारी इमेज के लिए खूब पसंद किया गया. उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से न सिर्फ शो की टीआरपी को संभाला, बल्कि वे देशभर की छोटी लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल भी बन गईं, जो उनके जैसा बनना चाहती थीं.
टीवी की लाडली राजकुमारी ने अचानक एक बड़ा फैसला लेते हुए शो को बीच में ही छोड़ दिया. उन्होंने कुछ समय के लिए इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूरी बना ली, ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें, खुद की ग्रोथ पर ध्यान दे सकें और अपने असली शख्सियत को पहचान सकें.
जब अवनीत ने ब्रेक के बाद दोबारा इंडस्ट्री में कदम रखा, तो उनके चाहनेवाले पूरी तरह हैरान रह गए. अवनीत का पूरा लुक और अंदाज बदल चुका था. नया ट्रेंडी हेयरस्टाइल, एकदम फिट बॉडी, बोल्ड मेकअप और गजब का कॉन्फिडेंस. वे अब सिर्फ एक क्यूट बच्ची नहीं, बल्कि एक ग्लैमरस यंग वुमन बन चुकी थीं.
कमबैक के बाद अवनीत ने फैशन के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करना शुरू किया. वे अब अक्सर ग्लैमरस फोटोशूट्स और बोल्ड आउटफिट्स में नजर आने लगीं. उन्होंने अपनी पुरानी ‘क्यूट इनोसेंट गर्ल’ की इमेज को पीछे छोड़ते हुए अपनी इस नई और बेबाक पर्सनैलिटी को बड़े ही गर्व के साथ पूरी दुनिया के सामने अपनाया.
शानदार लुक और बेबाक अंदाज की वजह से अवनीत देखते ही देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं. इंटरनेट पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरों और डांस वीडियोज ने तहलका मचा दिया, जिससे उन्हें नई पीढ़ी के लाखों फैंस मिल गए. आज वे सिर्फ एक टीवी एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक कमाल की डांसर, परफॉर्मर और यूथ आइकन के रूप में पहचानी जाती हैं.