Last Updated:
अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भोजपुरी के सुपरहिट ट्रैक ‘घिस-घिस’ पर ऐसा धांसू डांस किया कि हर कोई हैरान रह गया. दर्शकों को अक्की का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. वैसे इससे पहले फिल्म का ‘काटी रात’ गाना भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा का यह जलवा रातों-रात नहीं बढ़ा है? इसका इतिहास और रूतबा सालों पुराना है. तो चलिए, आज आपको रूबरू कराते हैं उन बड़े बॉलीवुड स्टार्स से, जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम कर फैंस को सरप्राइज कर दिया था.
भोजपुरी सिनेमा को आज भले ही कई लोग सिर्फ गानों और डांस के लिए जानते हों, लेकिन इसका इतिहास बेहद शानदार रहा है. भोजपुरी फिल्मों का क्रेज सिर्फ यूपी और बिहार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश-विदेश में इसके दीवाने मौजूद हैं. इस इंडस्ट्री का भौकाल आज का नहीं है, बल्कि दशकों पुराना है.इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बॉलीवुड के सबसे बड़े महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर कई दिग्गज कलाकारों ने भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन बड़े सितारों के बारे में जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काम करके इसका मान बढ़ाया.
महानायक अमिताभ बच्चन का जलवा:बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भोजपुरी सिनेमा में काम करके इस इंडस्ट्री को एक अलग ही पहचान दी थी. उन्होंने साल 2006 में आई सुपरहिट भोजपुरी फिल्म गंगा में लीड रोल प्ले किया था. इसके बाद वह गंगोत्री और गंगा देवी जैसी फिल्मों में भी नजर आए.इन फिल्मों में उनके साथ भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी भी थे.अमिताभ बच्चन का भोजपुरी अंदाज दर्शकों को इतना पसंद आया कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.
जया बच्चन ने भी बिखेरा जलवा: अमिताभ बच्चन के साथ-साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन भी भोजपुरी पर्दे पर अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं. जया बच्चन ने फिल्म गंगा देवी में काम किया था. इस फिल्म में उनकी सादगी और दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. बॉलीवुड की इतनी बड़ी एक्ट्रेस का भोजपुरी फिल्म में काम करना यह साबित करता है कि इस इंडस्ट्री की कहानी में कितना दम हुआ करता था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हेमा मालिनी का ड्रीम गर्ल अंदाज: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी भी भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गंगा में एक बेहद अहम किरदार निभाया था.फिल्म में उनकी एक्टिंग और उनके लुक को लोगों ने खूब पसंद किया था.हेमा मालिनी जैसी बड़ी स्टार के आने से भोजपुरी सिनेमा का स्तर और ज्यादा बढ़ गया था और इसे बड़े पैमाने पर पहचान मिली थी.
अजय देवगन का धांसू कैमियो:बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन भी भोजपुरी सिनेमा में अपना हाथ आजमा चुके हैं. उन्होंने साल 2008 में आई भोजपुरी फिल्म धरतीपुत्र में एक खास और दमदार रोल प्ले किया था. इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ लीड रोल में थे. अजय देवगन के इस कैमियो ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे और बॉलीवुड गलियारों में भी इस फिल्म की खूब चर्चा हुई थी.
शत्रुघ्न सिन्हा की दमदार आवाज: अमिताभ और अजय देवगन के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा भी इस लिस्ट में हैं.उन्होंने फिल्म बिहारी बाबू में काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. शत्रुघ्न सिन्हा के डायलॉग बोलने के अंदाज और उनके कड़क तेवरों ने भोजपुरी पर्दे पर आग लगा दी थी. उनके आने से इस इंडस्ट्री को एक नया और बड़ा मुकाम मिला था.
मिथुन चक्रवर्ती का अनोखा अंदाज:बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती ने भी भोजपुरी फिल्मों में काम करके यूपी और बिहार के दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था. उन्होंने फिल्म भोले शंकर में मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी भी लीड रोल में थे. मिथुन दा की इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि यह भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई.