Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज पर लोगों की नजरें टिकी हैं. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में हैं. फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता के रोल में नजर आने वाली हैं. हाल ही में रणबीर ने अपनी को-स्टार साई पल्लवी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि हर वो कलाकार जो साई के साथ काम करता है, वो खुद को खुशनसीब समझता है.
फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार (फोटो साभार. facebook-Ranbir Kapoor – Smart_People’s_Choice’s post)
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा हो रही है. आज यानी 15 अक्टूबर को फिल्म का इंटरनेशनल प्रोमो भी रिलीज किया गया है. फिल्म का हर कलाकार इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में रणबीर ने तो साई की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए. उन्होंने साई की सच्चाई की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने वाला हर एक्टर को खुद को लकी मान सकता है.
नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तगड़ी तैयारी तेज हो गई है. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और एक्टर यश ने इसके ग्लोबल कैंपेन का ऐलान किया है .आज फिल्म का इंटरनेशनल प्रोमो भी रिलीज किया जाएगा. इसी बीच रणबीर का एक बयान भी काफी वायरल हो रहा है.
रणबीर कपूर ने साई पल्लवी की तारीफ में पढ़े कसीदे
रणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायण को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. मेकर्स ने भी फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया है. फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम के रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं सीता के रोल में साईं नजर आएंगी. हाल ही में साई पल्लवी तेलुगु टॉक शो ‘जम्मू निश्चयामी रा विद जगपति’ में नजर आईं थी. शो का एक प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर साई पल्लवी के लिए खास मैसेज देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में रणबीर ने बताया कि उन्हें साईं की कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है. रणबीर कहते हैं कि साई पल्लवी की सबसे अच्छी बात उनकी सच्चाई है.उन्होंने कहा कि उनके साथ करने वाला एक्टर खुद को लकी मानता है.
सीता के रोल में किसी और को सोच नहीं सकता
रणबीर ने अपनी बातचीत में ये तक कह दिया कि वह साई के अलावा किसी और को इस भूमिका में सोच भी नहीं सकते. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें एक नए अंदाज में देखेंगे. वह भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. रणबीर की बातों से ये साफ हो गया है कि फिल्म में उनका रोल काफी दमदार लगने वाला है. शो में रणबीर का यह मैसेज सुनकर खुद साई पल्लवी भी अपनी खुशी जाहिर करने से रोक नहीं पाईं.
तेलुगु दर्शकों के लिए भी रणबीर ने दिया मैसेज
प्रोमो में रणबीर कपूर तेलुगु दर्शकों के लिए भी एक खास मैसेज देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने तेलुगु भाषा में दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया. रणबीर का यह अंदाज साई पल्लवी को भी काफी पसंद आया. रणबीर का यह वीडियो सामने आने के बाद ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.रणबीर और साई की जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं.
बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता और अरुण गोविल समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें