Last Updated:
फिल्मों और टीवी में कई दमदार किरदारों में नजर आ चुकीं कुनिक्का सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का निधन हो गया है. एक्ट्रेस के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां कल्याणी ने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. मां के इस दुनिया से जाने के बाद कुनिका ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
कुनिका पर टूटा दुखों का पहाड़ (साभार:instagram@iam_kunickaasadanand)
नई दिल्ली. जानी मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का निधन हो गया है. 83 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने गोवा में आखिरी सांस ली. मां के निधन की खबर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की. एक्ट्रेस ने अपनी मां की एक पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए उनके साथ जुड़ी यादों को साझा किया और उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी.
कुनिका सदानंद ने अपने इंस्टाग्राम पर मां कल्याणी सदानंद की फोटो शेयर कर अपने फैंस को इस दुखद खबर की जानकारी दी है. सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो के साथ एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है.
कुनिका पर टूटा दुखों का पहाड़
कुनिका ने अपनी मां को याद करते हुए एक लंबा नोट लिखा. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने, सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला दिया. एक्ट्रेस ने अपनी मां के प्यार, मार्गदर्शन और मजबूत व्यक्तित्व को भी याद किया. कुनिका ने लिखा कि उनकी मां हमेशा उनके लिए खास रहेंगी. उन्होंने कहा कि कल्याणी सदानंद ने जिन-जिन लोगों की जिंदगी को छुआ, वे सभी उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान के साथ याद करेंगे. परिवार और दोस्तों के बीच उनकी मां एक खुशमिजाज और मिलनसार इंसान के तौर पर जानी जाती थीं. वह हर किसी के साथ कुछ न कुछ अच्छा और कुछ मजेदार शेयर किया करती थीं.
पोस्ट के जरिए जाहिर किया दुख
(साभार:instagram@iam_kunickaasadanand)
मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
कुनिका ने अपनी बात आगे रखते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी मां अब अपने भाई-बहनों और अपने प्रियजनों के साथ फिर से मिल गई होंगी. उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पत्नी, मां, बहन और दादी सहित जिंदगी की हर जिम्मेदारी को पूरे प्यार और लगन के साथ निभाया.
कुनिक्का सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का अंतिम संस्कार गोवा में किया जाएगा. इसके बाद परिवार की बाकी रस्में मुंबई में पूरी की जाएंगी.
बता दें कि कुनिका सदानंद हाल ही में टीवी इंडस्ट्री में नए कलाकारों की पेमेंट में होने वाली देरी को लेकर भी चर्चा में थीं. ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ने बताया था कि टेलीविजन इंडस्ट्री में तेजी आने के बाद से ही पेमेंट में देरी की समस्या बनी हुई है. उन्होंने बताया था कि कई बार कलाकारों को उनकी फीस मिलने में 45 से 90 दिन तक का समय लग जाता है. कुनिक्का के मुताबिक, इसके पीछे कॉरपोरेट सिस्टम भी एक बड़ी वजह है. चैनलों को पहले विज्ञापनदाताओं से पैसे मिलते हैं और इसके बाद यह रकम प्रोड्यूसर्स तक पहुंचती है. इसी पूरी प्रक्रिया के चलते कलाकारों की पेमेंट में देरी हो जाती है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें