Last Updated:
Ekta Kapoor 7 Iconic Shows: एक दौर था जब टीवी पर बहुत ही साधारण और गिने-चुने शोज आते थे, लेकिन एकता कपूर ने अपने सीरियल्स के जरिए एंटरटेनमेंट की पूरी परिभाषा ही बदल दी. उन्होंने टीवी स्क्रीन पर सास-बहू के ड्रामे से लेकर मिडिल क्लास परिवारों की ऐसी कहानियां दिखाईं, जिनसे देश का हर आम इंसान सीधे जुड़ गया. उनके शोज़ सिर्फ सुपरहिट ही नहीं रहे, बल्कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की किस्मत और TRP के सारे रिकॉर्ड बदल कर रख दिए. आइए देखते हैं एकता कपूर के उन टॉप 7 सीरियल्स की लिस्ट,जिन्होंने रचा था इतिहास.
भारतीय टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर ने अपने करियर में कई ऐसे शोज़ बनाए हैं जिन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया.’हम पांच’ की कॉमेडी से लेकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे आइकॉनिक सीरियल्स ने हर घर में अपनी एक खास जगह बनाई. आइए एक नजर डालते हैं एकता कपूर के उन टॉप 7 शोज़ पर जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री की किस्मत बदल दी. ( फोटो साभार-IMDB)
हम पांच: इस लिस्ट की शुरुआत होती है नब्बे के दशक के उस कॉमेडी शो से जिसने हर घर में अपनी एक अलग जगह बना ली थी. ‘हम पांच’ एकता कपूर के शुरुआती और सबसे कामयाब शोज़ में से एक था. यह कहानी थी आनंद माथुर और उनकी पांच अनोखी बेटियों की, जो हमेशा कोई न कोई नई मुसीबत खड़ी कर देती थीं. इस शो की सबसे खास बात यह थी कि इसकी कॉमेडी बहुत ही साफ-सुथरी और ठेठ भारतीय मिडिल क्लास परिवार जैसी थी. इस सीरियल ने टीवी पर कॉमेडी का एक नया ट्रेंड सेट किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. ( फोटो साभार-IMDB)
क्योंकि सास भी कभी बहू थी: साल 2000 में आया यह सीरियल सिर्फ एक शो नहीं था, बल्कि इंडियन टीवी इतिहास का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था. इस सीरियल ने तुलसी वीरानी के किरदार के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई. एकता कपूर ने इस शो के जरिए भारतीय परिवारों को ‘सास-बहू’ के उस ड्रामे से रूबरू कराया, जो आगे चलकर टीवी इंडस्ट्री की पहचान बन गया. इस सीरियल ने लगातार कई सालों तक टीआरपी लिस्ट में नंबर वन में अपनी जगह बनाई थी,वहीं सालों बाद अब इसका दूसरा पार्ट भी लाया गया है. ( फोटो साभार-IMDB)
Add News18 as
Preferred Source on Google
कहानी घर घर की:’क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के साथ ही एकता कपूर एक और धमाकेदार शो लेकर आईं जिसका नाम था ‘कहानी घर घर की’. इस शो में पार्वती और ओम अग्रवाल की कहानी दिखाई गई थी. शो में पार्वती के किरदार को बहुत ही सरल और सीधे सादे आदर्श बहू के रूप में पेश किया गया. इस सीरियल ने लोगों को सिखाया कि जॉइंट फैमिली को कैसे संभाल कर रखा जाता है. इस शो की वजह से एकता कपूर टीवी क्वीन बन गईं क्योंकि रात के समय उनके ये दोनों शोज़ लगातार हर घर में चलते थे. ( फोटो साभार-IMDB)
कसौटी जिंदगी की: फैमिली ड्रामे के बाद एकता कपूर ने टीवी पर प्यार और जुदाई की एक ऐसी दास्तान पेश की, जिसे लोग आज तक नहीं भूले हैं.’कसौटी जिंदगी की’ अनुराग और प्रेरणा की अधूरी मोहब्बत की कहानी थी. इस सीरियल की खास बात इसके किरदारों का स्टाइल और आइकॉनिक बैकग्राउंड म्यूजिक था.प्रेरणा की लाल चुन्नी और विलेन कोमोलिका के सजने-संवरने के अंदाज को उस दौर में महिलाओं ने खूब कॉपी किया था. ( फोटो साभार-IMDB)
कसम से: इस सीरियल के जरिए एकता कपूर ने तीन बहनों की कहानी दिखाई थी, जो अपनी किस्मत बदलने के लिए मुंबई जैसे बड़े शहर में आती हैं. ‘कसम से’ सीरियल ने बानी के किरदार के जरिए महिलाओं के त्याग और उनके संघर्ष को एक नए नजरिए से पेश किया. इसी शो से राम कपूर और प्राची देसाई की जोड़ी बहुत ज्यादा मशहूर हुई थी. इस सीरियल में दिखाए गए ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को लंबे समय तक टीवी स्क्रीन से बांधकर रखा और यह शो भी टीआरपी के मामले में टॉप पर रहता था. ( फोटो साभार-IMDB)
पवित्र रिश्ता: साल 2009 में एकता कपूर एक बार फिर एक ऐसी कहानी लेकर आईं जिसने सीधे लोगों के दिलों को छू लिया. ‘पवित्र रिश्ता’ मानव और अर्चना की बहुत ही सादगी से भरी प्रेम कहानी थी. इस सीरियल में मुंबई के एक चॉल में रहने वाले मिडिल क्लास परिवार की रोजमर्रा की खुशियों और दिक्कतों को इतने असली तरीके से दिखाया गया कि हर किसी को यह अपनी खुद की कहानी लगने लगी. इस शो ने सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था. ( फोटो साभार-IMDB)
बड़े अच्छे से लगते हैं: अब बात करते हैं एक ऐसे शो की जिसने शादी और प्यार की उम्र की रूढ़ियों को तोड़ा. ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ दो ऐसे किरदारों की कहानी थी जो अपनी उम्र के तीस-चालीस के पड़ाव पर आकर शादी के बंधन में बंधते हैं. साक्षी तंवर और राम कपूर की खट्टी-मीठी नोकझोंक और मैच्योर लव स्टोरी को लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया. इस सीरियल ने टीवी पर एक नया प्रयोग किया कि प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है, और एकता कपूर का यह प्रयोग पूरी तरह सुपरहिट साबित हुआ. ( फोटो साभार-IMDB)