Health News: कहते हैं कि जो इलाज कहीं नहीं है, वो आयुर्वेद में है. आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी अश्वगंधा आधुनिक जीवन की इन सभी परेशानियों से लड़ने में एक अचूक हथियार साबित हो रही है. अश्वगंधा एक बेहतरीन एडाप्टोजेन है, जो शरीर को तनाव से लड़ने में मदद करता है. जब हम स्ट्रेस में होते हैं, तो शरीर में ‘कोर्टिसोल’ नामक स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है.